back to top

दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 34,610 हो गई

पेरिस। दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या सोमवार को 34,610 हो गई तथा इससे संक्रमण के कुल मामले 727,080 हो गए। मिली जानकारी के आधार पर अंतरराष्ट्रीय समयानुसार ग्यारह बजे यह आंकड़ा तैयार किया। इस बीमारी से जितने लोगों की मौत हुई है उनमें से दो तिहाई यूरोप के हैं।

चीन में दिसंबर में कोरोना वायरस महामारी के सामने आने के बाद 183 देशों और क्षेत्रों में इस वायरस से संक्रमण के कुल 727,080 मामले सामने आए हैं जिनमें से 142,300 स्वस्थ हो गए। निजी एजेंसी ने राष्ट्रीय प्राधिकारों एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन से प्राप्त सूचना के आधार पर ये आंकड़े तैयार किए हैं लेकिन ये वास्तविक संक्रमण के कुल मामलों का संभवत: महज एक हिस्सा प्रदर्शित करते हैं। कई देश बस उन्हीं मामलों का परीक्षण कर रहे हैं जिनमें अस्पताल में भर्ती की जरूरत होती है।

इटली में इस वायरस से 10,779 मरीजों की मौत हुई है और 97,689 लोग संक्रमित हैं। वहां कोरोना वायरस के पहले मरीज की मौत फरवरी के आखिर में हुई थी। वहां अबतक 13,030 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्पेन में पिछले चौबीस घंटे में 812 लोगों की मौत होने के साथ ही इस रोग के चलते अबतक 7,340 मरीजों की जान जा चुकी है। देश में इस बीमारी के 85,195 मामले सामने आ चुके हैं।

हांगकांग और मकाऊ को छोड़कर चीन में कोरोना वायरस से 3,304 लोगों की मौत हुई है। देश में इस वायरस से संक्रमण के 81,470 मामले सामने आए जिनमें से 75,448 मरीज स्वस्थ हो गए। वहां रविवार से अबतक 31 नए मामले सामने आए हैं और चार मरीजों की जान चली गई। इस वायरस के संक्रमण का मामला सबसे पहले चीन में ही आया था।

अन्य सबसे प्रभावित देश ईरान और फ्रांस हैं। ईरान में कोरोना वायरस से 2,757 मौतें हुई और 41,495 मामले सामने आए। फ्रांस में कोरोना वायरस ने 2,606 जिंदगियां छीन लीं और 40,174 मामले सामने आए। अमेरिका में 143,055 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए जिनमें से 2514 लोगों की जान चली गई और 4865 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

अंगोला में रविवार से इस बीमारी से पहली मौत सामने आई है। यूरोप में कोरोना वायरस से संक्रमण के 396,027 मामले सामने आए और 24,841 मरीजों की मौत हुई है। एशिया में 106,552 मामले सामने आए हैं और अब तक 3,827 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम एशिया में 50,643 मामले सामने आए और 2,847 मरीजों की जान चली गई। अमेरिका और कनाडा में कुल 149,298 मामले सामने आए हैं और अब तक 2,577 लोगों की मौत हुई है। अन्य मामले अन्य देशों एवं क्षेत्रों के हैं।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...