back to top

कोटा के अस्पताल में लापरवाही के कारण मासूम बच्चों की मौत शर्मनाक: भाकपा

नई दिल्ली। भाकपा ने राजस्थान के कोटा में एक अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से नवजात बच्चों की मौत की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। भाकपा की ओर से गुरुवार को जारी बयान में पार्टी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है।

साथ ही चिकित्साकर्मियों की लापरवाही के कारण बच्चों की मौत गंभीर चिंता का विषय है क्यों कि सरकार अस्पताल में मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने में नाकाम रही। इससे साफ है कि बच्चों की मौत के लिए सरकार की लापरवाही भी जिम्मेदार है। भाकपा ने कहा, हमें याद है, इस तरह की घटना उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के एक अस्पताल में भी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद सरकारों ने इस तरह की घटनाओं से सबक लेकर इनसे बचने के लिए कारगर कदम नहीं उठाए।

पार्टी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए चिकित्सा क्षेत्र में पर्याप्त निवेश के अभाव की समस्या को दूर करना होगा जिससे अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके, साथ ही चिकित्साकर्मियों की भी जिम्मेदारी तय करनी होगी। गौरतलब है कि कोटा जिले के जेके लोन अस्पताल में दिसंबर के अंतिम दो दिन में कम से कम नौ और शिशुओं की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महीने अस्पताल में मरने वाले शिशुओं की संख्या करीब 100 हो गई है।

भाकपा ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में कम से कम छह प्रतिशत बजट राशि आवंटित किए जाने की मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, राज्य और केन्द्र के क्षेत्राधिकार में आता है, इसलिए केन्द्र और राज्य सरकार को कोटा के मामले में आरोप प्रत्यारोप से बचते हुए आपसी समन्वय को दुरुस्त करने पर ध्यान देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...