वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। लोहिया संस्थान में आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाई कर्मी की बुधवार को अचानक मौत हो गयी। मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ पता नहीं चल सका। संस्थान प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसके बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। बाराबंकी स्थित महती निवासी रामलाल बीते कई वर्षों से लोहिया संस्थान में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। मौजूदा समय में उनकी ड्यूटी हॉस्पिटल ब्लॉक के आथोर्पेडिक विभाग में थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब साथी कर्मचारियों ने किसी कार्य के लिए आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला।
नजदीक जाने पर रामलाल बेहोश पड़े थे और कान से खून निकल रहा था। कर्मचारियों ने रामलाल को इमरजेंसी में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांचों के बाद मृत घोषित कर दिया।





