back to top

बंद मकान से मिला एक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव, आत्महत्या की आशंका

बांदा। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर शहर के शांतिनगर मुहल्ले में बंद पड़े एक मकान से पुलिस ने शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव बरामद किया। आशांका है कि सभी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है।

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कपिल देव मिश्रा ने बताया कि शांतिनगर मुहल्ला के लोगों ने मकान के कई दिन से बंद पड़े होने और उसमें से बदबू आने की शिकायत की थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्वाई करते हुए मकान का दरवाजा तोड़ा। अंदर से परिवार की पांच सदस्यों श्यामा (40), उसकी बेटियों पिंकी (21), प्रियंका (14), वर्षा (13) और ननकी (10) के शव मिले।

वहां से जहरीले पदार्थ की खाली पुड़िया भी मिली हैं, इससे लगता है कि सभी की मौत जहर खाने से हुई है। उन्होंने पड़ोसियों के हवाले से बताया कि रामभरोसा नामक व्यक्ति एक ढाबे में काम करता था और वह नशे का आदी था। चार दिन पूर्व रामभरोसा ने अपनी पत्नी श्यामा और बच्चियों को बुरी तरह पीटा था, जिन्हें पड़ोसियों ने बचाया था। इसके बाद से रामभरोसा घर से लापता हो गया।

मिश्रा ने बताया कि चार दिन से मकान का दरवाजा नहीं खुलने और बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने वहां से शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी की मौतों का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस फिलहाल लापता रामभरोसा की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...