back to top

सीएए संविधान के लिए खतरा, प्रियंका का केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला

आजमगढ़। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में घायल लोगों से मिलने बिलरियागंज पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। इस बीच, आजमगढ़ के एक दिवसीय दौरे से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र में आवाज उठाना जुल्म नहीं है।

प्रियंका ने टवीट किया कि लोकतंत्र में आवाज उठाना जुल्म नहीं है और मेरा कर्तव्य है कि जिनके साथ जुल्म हो रहा है, मैं उनके साथ खड़ी होऊं। आजमगढ़ में प्रियंका के सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के परिजनों से मिलीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का नया कानून किसी संप्रदाय नहीं बल्कि संविधान के खिलाफ है।

सरकार का काम है अवाम को सुरक्षा देना लेकिन यहां महिलाओं पर खुलेआम जुल्म ढाया जा रहा है। देश में जहां भी जुल्म होगा, मैं वहां जाऊंगी और पीड़ितों की लड़ाई लड़ने में सहयोग करूंगी। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी निकाला। बिलरियागंज में सड़कों पर सैलाब सा नजर आया। प्रियंका ने भी इसका पूरा फायदा उठाया और मौलाना जौहर अली पार्क से ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस शेराज अहमद के हाते तक भीड़ के बीच से होते हुए पैदल गयी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो कर भाजपा और सपा की टेंशन बढ़ा दी है।

खासतौर पर समाजवादी पार्टी की जो लगातार खुद को मुसलमानों का हितैषी बताती रही है लेकिन प्रियंका के आने के बाद लोगों में विरोध भी सर्वाधिक इसी दल का दिखा। वहीं भीड़ ने कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। प्रियंका के जाने के बाद भी प्रशासन अलर्ट मोड में दिखा और मौलाना जौहर अली पार्क में दोबारा पानी भरवा दिया ताकि लोग चाहकर भी वहां एकत्र न हो पाएं।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...