back to top

Cyclone Dana : ओडिशा के करीब पहुंचा तूफान दाना, तेज तूफ़ान का कहर, हुई भारी बारिश

भुवनेश्वर। ओडिशा के तटीय इलाकों में बृहस्पतिवार की सुबह भारी बारिश हुई और तूफानी हवाएं चलीं तथा समुद्र की स्थिति भी खराब रही क्योंकि चक्रवाती तूफान दाना राज्य के तट के करीब पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि ओडिशा के भीतर कनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह पर शुक्रवार को तड़के चक्रवाती तूफान दाना के पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान दाना पिछले छह घंटे के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा है और सुबह साढ़े पांच बजे यह पारादीप (ओडिशा) से लगभग 260 किमी दक्षिणपूर्व, धामरा (ओडिशा) से 290 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 350 किमी दक्षिण में रहा। मौसम विभाग ने नवीनतम बुलेटिन में बताया, चक्रवाती तूफान दाना के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने तथा 24 अक्टूबर की मध्य रात्रि से 25 अक्टूबर की सुबह तक पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट को पार करने की संभावना है और इस दौरान हवा की रफ्तार 100-110 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले चार घंटे में पारादीप में सबसे अधिक 62 मिमी बारिश हुई, जबकि केंद्रपाड़ा जिले के राजनगर में 24 मिमी बारिश हुई। उसने बताया कि राज्य के भद्रक, बालासोर, जाजपुर, कटक, खुर्दा, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और पुरी के कुछ हिस्सों में दिन में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है।

भुवनेश्वर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया, चक्रवाती तूफान दाना के पश्चिम और पश्चिम-दक्षिण की ओर जाने की संभावना है, जिससे 26 अक्टूबर के आसपास दक्षिणी ओडिशा में बारिश हो सकती है। हालांकि, भूस्खलन होने और हवा की रफ्तार के अनुमान में बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ जाने से बालासोर, भद्रक, भीतरकनिका और पुरी के कुछ इलाकों में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

अमरनाथ के लिए 3,823 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू। अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना...

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...

सावन के सोमवार पर 23 साल बाद बन रहा महासंयोग

लखनऊ। सावन में अगर शिवजी की पूजा के लिए एक ही दिन दो खास मौके मिल जाएं तो शिव भक्तों के लिए इससे खास...

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम

श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभलखनऊ। गोमती नदी के तट पर डालीगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर के...

नृत्य कला में सिद्धि प्राप्ति करने के लिए नियमित साधना जरूरी : पं. जयंत कस्तुआर

भातखण्डे में चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय कथक नृत्य...

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ

मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगालखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ...

बिजुरी चमके बरसे मेहरवा… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ .प्र. द्वारा आयोजित कथक संध्या का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया। कथक...

कॉलेज में मैंने सबसे पहला आडिशन दिया था : मनराज वीर

लखनऊ। एक ऐसे परिवार से आने वाले जिसका म्यूजिक से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, मनराज वीर ने कभी नहीं सोचा था कि...