back to top

कोरोना वायरस से जंग : मदरसा शिक्षकों ने किया एक दिन का वेतन देने का ऐलान

लखनऊ। कोविड19 संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के मदरसा शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन देने का एलान किया है।

टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया उत्तर प्रदेश के महामंत्री दीवान साहब ज़मां खां ने मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार को सोमवार को भेजे गए पत्र में कहा है देश इस वक्त कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए संघर्ष कर रहा है। संकट की इस घड़ी में मदरसा शिक्षक और अन्य कर्मचारी देशवासियों के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान गरीबों को रही दुश्वारियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदद की अपील की है।

उन्होंने कहा इस अपील का सम्मान करते हुए मदरसा शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन कोरोना संघर्ष कोष में देने का निर्णय लिया है। खां ने कहा कि इसकी कटौती मार्च माह के वेतन से जिला स्तर पर किए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...