back to top

कोरोना वायरस : संक्रमण के बाद महीनों तक रहता है बीमारी का असर

वाशिंगटन। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मरीजों में कई सप्ताह एवं महीनों तक इसके लक्षण नजर आते हैं और विशेषज्ञों के लिए यह अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है कि मरीज कितने समय बाद पूरी तरह स्वस्थ महसूस करेंगे। जिन मरीजों में संक्रमण के मामूली लक्षण होते हैं, वे जल्द ही इस बीमारी से उबर जाते हैं, लेकिन बुजुर्ग और गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों को कई बार स्वस्थ होने में तीन-चार महीने भी लग जाते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि आमतौर पर मरीज दो सप्ताह से छह सप्ताह में स्वस्थ हो जाते हैं। अमेरिका के एक अध्ययन के अनुसार, मामूली लक्षण वाले जिन मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया, उनमें से 20 प्रतिशत लोग ऐसे थे, जिनमें संक्रमित होने के कम से कम दो सप्ताह बाद भी बीमारी के लक्षण थे।

इटली में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 87 प्रतिशत लोगों में संक्रमित होने के दो महीने बाद भी थकान और सांस लेने में परेशानी समेत संक्रमण के लक्षण थे। शिकागो में फेफड़ों संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. खालिलाह गेट्स ने कहा कि उनके कई मरीजों में संक्रमित होने के चार महीने बाद भी बीमारी के लक्षण हैं।

उन्होंने कहा कि यह बताना बहुत मुश्किल है कि कोई मरीज पूरी तरह स्वस्थ कब महसूस करेगा। संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. जय वार्के ने कहा, आप गंभीर बीमारी से भले ही उबर चुके हों, लेकिन जरूरी नहीं कि आप पूरी तरह स्वस्थ हो गए हों।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स। भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह...

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स। भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह...

डालीबाग में गरीबों के फ्लैटों पर बेदखली की नोटिस से मचा हड़कंप, मुख्तार अंसारी से खाली कराई जमीन पर बने 72 फ्लैट, सीएम ने...

लखनऊ। डालीबाग में जिस आवसीय योजना को माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से मुक्त कर गरीबों के आशियाने के रूप में विकसित...