back to top

अमेरिका में 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1,738 लोगों की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1,738 लोगों की मौत हुई। हालांकि यह इससे एक दिन पहले मारे गए लोगों की संख्या से कम है। अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही अमेरिका में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 46,583 हो गई है। इस वैश्विक महामारी से किसी देश में मरने वाले लोगों की यह सर्वाधिक संख्या है।

उधर, न्यूयॉर्क राज्य में दो पालतू बिल्लियां कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं जो अमेरिका में पालतू पशुओं में कोविड-19 के संक्रमण का पहला मामला है। अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) और अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) की राष्ट्रीय पशुचिकित्सा सेवा प्रयोगशालाओं (एनवीएसएल) ने बुधवार को कहा कि न्यूयॉर्क राज्य में अलग-अलग स्थानों पर रहने वाली दोनों बिल्लयां को संक्रमण देश में पालतू पशुओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पहला मामला है।

दोनों एजेंसियों ने संयुक्त बयान में कहा, अमेरिका में ए पहले पालतू पशु हैं जिनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। एजेंसियों ने कहा कि दोनों बिल्लियों को सांस लेने में हल्की परेशानी देखी गई। उनके बीमारी से पूरी तरह उबरने की उम्मीद है। पूरी दुनिया में बहुत कम पशुओं में कोविड-19 के संक्रमण का पता चला है और उनमें से ज्यादातार कोविड-19 से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आए।

सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी इस वायरस के बारे में जानकारी अभी जुटा ही रहे हैं और इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि अमेरिका में पालतू पशुओं से मनुष्यों में कोरोना वायरस फैलने का खतरा है। बयान में कहा गया, इसलिए लोगों के साथ घरों में रहने वाले पशुओं के खिलाफ कदम उठाना उचित नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम...

एमएसएमई में 96 लाख इकाइयों के साथ देश में नंबर-1 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है।...