back to top

चौदह राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से कम : केंद्र

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत में कोविड-19 जांच की संख्या 6.6 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है और आज की तारीख में प्रति 10 लाख की आबादी पर नमूनों की जांच की संख्या 48,028 हो गई है। इसके साथ ही देश में संक्रमण की दर का आंकड़ा 8.52 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 जांच क्षमता में काफी वृद्घि हुई है और यह अब हर रोज 12 लाख से अधिक हो गई है। कुल 6,62,79,462 नमूनों की 22 सितंबर तक जांच की जा चुकी है। इनमें से 9,53,683 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

इसने कहा कि गुजरात, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, असम, हरियाणा और त्रिपुरा सहित 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के खिलाफ अच्छा काम हो रहा है, जहां संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से कम है तथा प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच की संख्या अधिक है।

मंत्रालय ने कहा, अधिक संख्या में जांच किए जाने से संक्रमण के मामलों का शुरू में ही पता चल जाता है। जैसा कि साक्ष्यों से पता चला है कि अंतत: संक्रमण की दर में कमी आएगी। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण की दर 8.52 प्रतिशत है और आज की तारीख में प्रति 10 लाख की आबादी पर नमूनों की जांच का आंकड़ा 48,028 है।

इसने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 83,347 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 74 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों-महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से हैं। मंत्रालय ने कहा कि नए मामलों में से अकेले महाराष्ट्र में 18 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

इसके बाद आंध्र प्रदेश में सात हजार से अधिक और कर्नाटक में छह हजार मामले सामने आए हैं। भारत में 83,347 नए मामलों के साथ अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आए लोगों की कुल संख्या 56,46,010 हो गई है। इसके साथ ही महामारी से पिछले 24 घंटे में 1,085 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 90,020 हो गई है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...