back to top

कोरोना वायरस से 81,970 लोग संक्रमित, 2,649 लोगों की मौत : मंत्रालय

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 100 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,649 तक पहुंच गई है। वहीं बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से संक्रमण के 3,967 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या 81,970 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 51,401 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 27,919 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब तक 34.06 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से 100 लोगों की मौत हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 44 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, गुजरात में 20, दिल्ली में नौ, पश्चिम बंगाल में आठ, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पांच-पांच, राजस्थान में चार, तमिलनाडु और कर्नाटक में दो-दो तथा आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत हुई।

देश में अब तक इस वायरस की वजह से 2,649 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 1,019, गुजरात में 586, मध्य प्रदेश में 237, पश्चिम बंगाल में 215, राजस्थान में 125, दिल्ली में 115, उत्तर प्रदेश में 88, तमिलनाडु में 66 और आंध्र प्रदेश में 48 लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में 35 लोगों की मौत हो गई। वहीं तेलंगाना में 34 और पंजाब में 32 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 11-11 तथा बिहार में सात और केरल में चार लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार झारखंड, चंडीगढ़ और ओडिशा में कोविड-19 से तीन-तीन लोगों की मौत हुई। वहीं हिमाचल प्रदेश और असम में दो-दो लोगों की मौत हुई। मेघालय, उत्तराखंड और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में से 70 फीसदी पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह में नए आंकड़े जारी किए हैं। कोरोना वायरस से देश भर में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 27,524 लोग संक्रमित हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 9,674, गुजरात में 9,591, दिल्ली में 8,470, राजस्थान में 4,534, मध्य प्रदेश में 4,426 और उत्तर प्रदेश में 3,902 लोग संक्रमित हैं।

पश्चिम बंगाल में 2,377, आंध्र प्रदेश में 2,205, पंजाब में 1,935, तेलंगाना में 1,414, बिहार में 994, कर्नाटक में 987, जम्मू-कश्मीर में 983 और हरियाणा में 818 मामले सामने आए हैं। ओडिशा में 611 और केरल में 560 मामले सामने आए हैं। झारखंड में 197 और चंडीगढ़ में 191 मामले हैं। त्रिपुरा में संक्रमण के 156 मामले, असम में 87, उत्तराखंड में 78, हिमाचल प्रदेश में 74, छत्तीसगढ़ में 60, लद्दाख में 43 मामले हैं। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में संक्रमण के 33 मामले हैं। वहीं गोवा में 14, मेघालय और पुडुचेरी में 13-13 मामले हैं। मणिपुर में संक्रमण के तीन मामले हैं। वहीं मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादर-नगर हवेली में संक्रमण के एक-एक मामले हैं। मंत्रालय ने कहा कि आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़े पुष्टि और मिलान का विषय हैं।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...