back to top

अस्पतालों में आने वाले सभी गंभीर मरीज़ों का हो कोरोना टेस्ट : मुख्य सचिव

  • फ्लू व गंभीर सांस रोगियों की ज़रूर की जाये जांच

  • संक्रमण से हुई मौतों की गहराई से समीक्षा

लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सोमवार को कहा कि सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिये आने वाले सभी गंभीर मरीजों का कोविड टेस्ट सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में आने वाले फ्लू और गंभीर सांस रोग के मामलों की कोविड जांच ज़रूर की जाये। इसके अलावा सर्विलान्स में पाये गये सभी फ्लू और गंभीर सांस रोग के मामलों की भी जांच की जाये।

मुख्य सचिव ने वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि प्रशासन, पुलिस, सिविल सोसायटी के सहयोग से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क पहनना, नियमित हाथ धोना व सामाजिक दूरी बनाये रखने के व्यवहार को प्रोत्साहित किया जाये और घर-घर यह संदेश प्रसारित कराया जाये कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है व लगातार सावधानी एवं सतर्कता बरतने की जरूरत है।

तिवारी ने कहा कि संक्रमण से होने वाली मौतों की गहराई से समीक्षा की जाये और इसके निष्कर्षों से सीख लेकर भविष्य में होने वाली परिहार्य मृत्यु पर रोक लगायी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि गुणात्मक उपचार, उपयुक्त सर्विलांस और इलाज में विलंब की रोकथाम से जिन्दगियां बचायी जा सकती हैं।

इसके अलावा होम आइसोलेशन में रखे गये मरीजों की रोज़ मॉनिटरिंग किया जाये और तय व्यवस्थानुसार पहले, चौथे व सातवें दिन मरीजों के यहां विजिट किया जाये। उन्होंने कहा कि यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाये कि कोरोना से किसी मरीज़ की मृत्यु होम आइसोलेशन के दौरान न हो और लक्षण आते ही उसे तुरंत हाॅस्पिटल में भर्ती कराया जाये।

मुख्य सचिव ने कहा कि इसके अलावा जिन इलाकों में डेंगू के ज्यादा मरीज संज्ञान में आये हैं, उन इलाकों में टीम भेजकर साफ-सफाई, ड्रेनेज, नालियों की सफाई, एण्टीलार्वा दवा के छिड़काव आदि का निरीक्षण करा लिया जाये। इसके अलावा स्वच्छता के साथ-साथ कूलर का पानी नियमित अंतराल पर बदलने, गमलों में पानी इकट्ठा न होने देने, पक्षियों के लिये रखे गये वाटर पाॅट का पानी रोज बदलने, गड्ढों में पानी जमा न होने देने आदि के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाये।

इससे पहले बैठक में बताया गया पिछले 24 घण्टों में 1788 पाॅजिटिव केस मिले हैं, 2040 को डिस्चार्ज किया गया है, 25 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। वर्तमान में कुल 23,035 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घण्टों में 1,34,064 सैम्पल टेस्ट किये गये हैं तथा अब तक कुल 1,51,49,160 सैम्पल टेस्ट किये जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...