back to top

कोरोना : दुनिया में 70 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ, अब तक 5.47 लोगों की मौत

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 21 लाख 62 हजार 680 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 70 लाख 29 हजार 521 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 47 हजार 321 की मौत हो चुकी है। सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में गुरुवार को दूसरे दिन भी लोगों ने कोरोना की रोकथाम को लेकर लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, सरकार ने कहा है कि यह लॉकडाउन जारी रखा जाएगा। बता दें कि यहां के लोगों ने बुधवार को भी प्रदर्शन किया था।

दरअसल, पिछले हफ्ते यहां संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद राष्ट्रपति एलेक्सेंडर वुकिक ने मंगलवार को लॉकडाउन लगा दिया था। इस बीच, जापान ने पाबंदियों में राहत देते हुए एम्यूजमेंट पार्क खोल दिए हैं। लेकिन, यहां आने वालों से कहा है कि वे शोर न मचाएं। खासकर रोलर कोस्टर की सवारी करने के दौरान लोगों से मुंह बंद रखने को कहा गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बड़े झूलों पर लोग एक-दूसरे के करीब बैठे होते हैं। ऐसे में चिल्लाने पर संक्रमण फैलने का डर है।

10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 31,61,007 1,34,940 13,92,679
ब्राजील 16,74,655 68,055 11,17,922
भारत 7,69,052 21,144 4,76,554
रूस 7,00,792 10,667 4,72,511
पेरू 3,12,911 11,133 2,00,938
स्पेन 2,99,593 28,396 उपलब्ध नहीं
चिली 3,03,083 6,573 2,71,703
ब्रिटेन 2,86,979 44,517 उपलब्ध नहीं
मैक्सिको 2,75,003 32,796 1,93,640
ईरान 2,48,379 12,084 2,09,463

चिली के कोडेल्को में 3 हजार मजदूर संक्रमित

वहीं, चिली में तांबे का खनन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी कोडेल्को में 3 हजार मजदूर संक्रमित मिले हैं। इसके बाद मजदूर यूनियन और कोडेल्को समेत दूसरी खनन कंपनियों से काम रोकने की मांग की गई है। चिली में 13 जुलाई से लॉकडाउन में राहत देने का ऐलान किया गया है। यहां पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण के मामले में यह दुनिया में छठे नंबर पर है।

अमेरिका के मिसीसिपी राज्य में 26 विधायक संक्रमित

अमेरिका के मिसीसिपी राज्य में 26 विधायक और 10 दूसरे लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अफसर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिका में बुधवार को एक ही दिन में 60 हजार नए मामले सामने आए। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को कहा कि हमने अमेरिका से अच्छे ढंग से संक्रमण पर काबू पाया है। इससे हमें इकोनॉमी को दोबारा पटरी पर लाने में मदद मिलेगी। हालांकि, अभी पांबंदियों में राहत नहीं दी जाएगी। अगर हम जल्द कोई राहत देते हैं तो महामारी के और तेजी से लौटने की संभावना है।

न्यूजीलैंड में पुलिस ने क्वारैंटाइन सेंटर में गश्त करेगी

न्यूजीलैंड में पुलिस ने क्वारैंटाइन सेंटर में बदले गए होटल्स के पास दिन-रात गश्त करेगी। देश में क्वारैंटाइन सेंटर से संक्रमितों के भागने की दो घटना सामने आने के बाद यह फैसला किया गया। मंगलवार को यहां एक 32 साल का व्यक्ति क्वारैंटाइन सेंटर की फेंसिंग कूदकर बाहर निकल गया था। वहीं, बुधवार को क महिला भी क्वारैंटाइन सेंटर से किसी को बिना बताए बाहर निकल गई थी।

बांग्लादेश के 135 लोगों को प्लेन से उतरने पर रोक

इटली के रोम स्थित फ्यूमिसिनो एयरपोर्ट पर बुधवार को बांग्लादेश के 135 लोगों को प्लेन से उतरने से रोक दिया गया। ये सभी ढ़ाका से कतर की राजधानी दोहा होते हुए रोम पहुंचे थे। रोम में रह रहे बांग्लादेश के लोगों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इसे देखते हुए इटली ने मंगलवार को बांग्लादेश से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी थी।

बाली द्वीप पर टूरिस्ट्स को जाने की इजाजत

इंडोनेशिया ने बाली गुरुवार से बाली द्वीप पर टूरिस्ट्स को जाने की इजाजत दे दी है। यहां के बीच और छोटी दुकानों को भी खोलने की मंजूरी दी गई है। पिछले तीन हफ्ते में इंडोनेशिया में संक्रमण के मामले बढ़कर 1971 हो गए हैं और 25 लोगों की मौत हुई हैं। फिलहाल देश के ज्यादातर जगहों पर लॉकडाउन लागू है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स। भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह...

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स। भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह...

डालीबाग में गरीबों के फ्लैटों पर बेदखली की नोटिस से मचा हड़कंप, मुख्तार अंसारी से खाली कराई जमीन पर बने 72 फ्लैट, सीएम ने...

लखनऊ। डालीबाग में जिस आवसीय योजना को माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से मुक्त कर गरीबों के आशियाने के रूप में विकसित...