back to top

कोरोना : देश में एक दिन में 38 हजार से अधिक मामले, 448 और लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40 हजार से कम मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 85.91 लाख हो गए। वहीं करीब 80 लाख लोगों संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 38,073 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 85,91,730 हो गए। वहीं 448 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,27,059 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार 79,59,406 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.64 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। देश में लगातार 12 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से कम है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,05,265 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.88 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार नौ नवम्बर तक कुल 11,96,15,857 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 10,43,665 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया।

आंकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 448 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 85 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा दिल्ली के 71, पश्चिम बंगाल के 56, उत्तर प्रदेश के 25, केरल के 22 और पंजाब के 20 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,27,059 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से सबसे अधिक 45,325 लोग महाराष्ट्र के थे।

वहीं कर्नाटक के 11,410, तमिलनाडु के 11,362, पश्चिम बंगाल के 7,350, उत्तर प्रदेश के 7,231, दिल्ली के 7,060, आंध्र प्रदेश के 6,802, पंजाब के 4,338 और गुजरात के 3,765 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली के बाद मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायलों की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर/पटना। दिल्ली होटल के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने की खबर आयी है। मुजफ्फरपुर जिले में...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

ईमेल से बम धमकी…गुरुग्राम नगर निगम दफ्तर खाली, जांच में जुटी एजेंसियां

गुरुग्राम। शहर के नगर निगम मुख्यालय और मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। धमकी...

दिल्ली के बाद मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायलों की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर/पटना। दिल्ली होटल के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने की खबर आयी है। मुजफ्फरपुर जिले में...

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...