back to top

कोरोना से दुनिया में नौ लाख 81 हजार लोगों की मौत

वाशिंगटन। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.20 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 36 लाख 68 हजार 981 से ज्यादा हो चुकी है। अब तक 9 लाख 81 हजार 244 मौतें हो चुकी हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के लोगों से अपील में कहा है कि वे कोरना वायरस वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं।

वहीं, ट्रम्प के मुताबिक, जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी कह चुकी है कि उनके ट्रायल फाइनल स्टेज में हैं और अब लोगों को इसमें हिस्सा लेने के लिए आगे आना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा- हम वैक्सीन की चौथी और फाइनल स्टेज में पहुंच चुके हैं। यह हमारे देश के लिए खुशखबरी है। ट्रम्प ने इस दौरान वैक्सीन को मंजूरी देने वाली संस्था एफडीए पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि एफडीए वैक्सीन को मंजूरी देने के मामले में राजनीति विचारों से प्रभावित हो रही है।

वहीं, यूएन सेक्रेटरी जनरल एंतोनियो गुटेरेस के मुताबिक, कुछ लोग कोरोनावायरस को लेकर गलत जानकारियां फैला रहे हैं और यह महामारी से निपटने में दिक्कतें पैदा कर रही हैं। यूएन चीफ ने कहा कि महामारी साफ तौर पर पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी है और अगर गलत जानकारियां फैलती रहीं तो इससे नुकसान होगा। गुटेरेस ने कहा- महामारी हेल्थ इमरजेंसी है और हम इसे कम्युनिकेशन इमरजेंसी भी मानकर चल रहे हैं क्योंकि गलत जानकारी से सभी को नुकसान होगा।

वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर चल रही है। बुधवार को जारी बयान में ट्रूडो ने कहा- यह कहना सही नहीं है कि वायरस की दूसरी लहर शुरू होने वाली है। मैं साफ तौर पर बताना चाहता हूं कि हमारे देश में इसकी दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। कनाडा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने बुधवार को बताया कि देश में एक लाख 47 हजार मामले सामने आ चुके हैं। सितंबर की शुरूआत से अब तक 20 हजार मामले सामने आ चुके हैं। पिछले हफ्ते ही 7500 मामले सामने आए।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...