back to top

कोरोना महामारी ने मध्यपूर्व और उत्तरी अफ्रीका में बच्चों की मुश्किलें बढ़ाईं : संयुक्त राष्ट्र

काहिरा। संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी यूनिसेफ ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी और उसके कारण लगाए गए लॉकडाउन से मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में बच्चों के मानसिक तथा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। यूनिसेफ ने इन क्षेत्रों के सात देशों में 7,000 हजार से अधिक परिवारों पर एक सर्वेक्षण कराया, जिसमें 13,000 बच्चों को शामिल किया गया।

एजेंसी ने पाया कि सर्वेक्षण में शामिल 90 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी से उनके बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। यूनिसेफ के मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रीय निदेशक टेड काइबन ने सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा, घूमने-फिरने पर पाबंदियों और स्कूल बंद होने से बच्चों की दिनचर्या, सामाजिक मेल-मिलाप और अंत में उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है।

संयोगवश इस रिपोर्ट को विश्व बाल दिवस पर जारी किया गया। एजेंसी के अनुसार सर्वे में शामिल 50 प्रतिशत से अधिक लोगों ने कहा कि उनके बच्चे मानसिक और भावनात्मक रूप से संघर्ष कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि घरों में कैद परिवारों के बीच चिंता और तनाव बढऩे से घरेलू हिंसा की संभावना बढ़ रही है, जिसका शिकार अकसर महिलाएं और बच्चे होते हैं। यूनिसेफ ने अप्रैल और जुलाई 2020 के बीच अल्जीरिया, मिस्र, जॉर्डन, मोरक्को, कतर, सीरिया और ट्यूनीशिया में यह सर्वेक्षण कराया था।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...