back to top

कोरोना : लविवि के 49 विभागों ने बनाएं यू-ट्यूब चैनल

-शिक्षकों के ई-कंटेंट की गुणवत्ता परखने के बाद लविवि वेबसाइट पर होगा अपलोड

लखनऊ। गत कुछ महीनों में कोविड-19 के खतरे से लड़ने के लिए और अपने विद्यार्थियों की शिक्षा दीक्षा पर पड़ते कोरोना के असर को कम करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने कई नवोन्मेषी कदम बढ़ाए हैं। विश्वविद्यालय के 49 विभागों ने अब तक अपने अपने यू-ट्यूब के चैनल बना लिए हैं, जिनमे 250 से ज्यादा विडियो व्याख्यान मौजूद हैं। ये व्याख्यान विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने तैयार किये हैं।

न केवल ये, बल्कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कला, वाणिज्य, शिक्षण, अभियांत्रिकी, विधि और विज्ञान संकाय के विभिन्न शिक्षकों द्वारा निर्मित 1612 अलग-अलग प्रकार के (जैसे वर्ड फाइल, पीडीएफ, ऑडियो अथवा विडियो व्याख्यान, पीपीटी, आदि) ई-कंटेंट भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं भी पढ़ा रहे हैं और अब तक लगभग 558 ऐसी कक्षाएं पढ़ाई जा चुकी हैं। आॅनलाइन कक्षाओं का टाइम टेबल भी जारी किया जा चुका है।

विश्वविद्यालय अपने सम्बद्ध महाविद्यालयों को भी आॅनलाइन क्लास लेने और अच्छा ई-कंटेंट बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। प्राचार्यों के साथ हुई एक बैठक में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने विश्वविद्यालय के वेब-पटल का उपयोग महाविद्यालयों को भी करने का सुझाव दिया और कहा कि वे अपने अध्यापकों को ई-कंटेंट बनाने की प्रेरणा दे, यह ई-कंटेंट विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षों तक पहुंचाए, जो उनकी गुणवत्ता का मूल्यांकन कर विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।

लविवि का टैगोर लाइब्रेरी ज्ञान का भंडार

लखनऊ विश्वविद्यालय के पास टैगोर लाइब्रेरी नामक एक बहुत समृद्ध केंद्रीय पुस्तकालय है। इसकी एक शाखा साइबर लाइब्रेरी है, जिसमें आठ हजार दो सौ इकहत्तर (8271) आॅनलाइन इलेक्ट्रॉनिक जर्नल और डेटाबेस इनफ्लिबनेट और ई-सोद्धसिन्धु कार्यक्रम के माध्यम से उपलब्ध हैं, नौ हजार दो सौ तिहत्तर (9273) ई-पुस्तक उपलब्ध हैं, और सीडी/डीवीडी के रूप में आठ हजार छह सौ अट्ठाईस (8,628 +) ई-पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। यह सब ऑनलाइन ज्ञान न केवल हमारे पूरे विद्यार्थी और शिक्षक परिवार के लिए खुला है, बल्कि दुनिया के किसी भी शोधकर्ता या ज्ञान साधक के लिए खुला रहेगा।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...