back to top

कोरोना : दुनिया में 48.20 लाख संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 48 लाख 20 हजार 347 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 18 लाख 64 हजार 118 ठीक हुए हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3 लाख 16 हजार 953 हो गया है। कतर में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य है। नियम तोड़ने वाले को तीन साल तक की जेल हो सकती है। देश में अब तक 32 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 15 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, आॅस्ट्रेलिया के सिडनी में एक आदमी कोरोना के चलते बंद पड़े म्यूजियम में घुस गया। वह रात के वक्त म्यूजियम में दाखिल हुआ। वहां उसने कई प्राचीन डिस्पले के पास जाकर सेल्फी लीं और देर रात तक म्यूजियम के गलियारों और हॉल में घूमता रहा। उसकी तमाम हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। उधर, चीन में कोरोना का एपिसेंटर रहे वुहान में तीन दिन में चाल लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद सरकार ने 14 मई से सभी 1.1 करोड़ निवासियों का कोरोना टेस्ट शुरू किया है। स्थानीय प्रशासन ने टेस्टिंग प्रक्रिया को 10-दिन की लड़ाइ नाम दिया है। यहां अब तक संक्रमण के 50 हजार मामले सामने आ चुके हैं और 3,800 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, रूस में 24 घंटे में 8926 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 91 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक संक्रमण के 2 लाख 90 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 27 हजार 650 लोगों की जान जा चुकी है। रूस संक्रमण के मामले में इमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। वहीं, ब्राजील के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां इमरजेंसी बेड की कमी हो गई है। देश में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है।

सबसे ज्यादा प्रभावित साओ पाउलो के मेयर ने कहा है कि सरकारी अस्पताल अपनी क्षमता के हिसाब से 90% भर चुके हैं। वहीं, अमेरिका में 24 घंटे में 820 लोगों की जान गई है। मरने वालों का आंकड़ा 90 हजार से ज्यादा हो गया है। यहां हर दिन होने वाली मौतों में कमी आई है। देश में 15 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी सबसे ज्यादा प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा केस हैं। न्यूजर्सी में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, फ्रांस में 24 घंटे में 483 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या 28 हजार 108 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार बताया कि रविवार को अस्पतालों में 54 लोगों की मौत हुई जबकि वृद्धाश्रमों में 429 जान गई। इस बीच, नेपाल में लॉकडाउन 2 जून तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, इटली में प्रतिबंधों में राहत दिए जाने से एक दिन पहले देश में सबसे कम 145 मौतें दर्ज की गई। यह आंकड़ा लॉकडाउन लगाने के बाद सबस कम है।

अब यहां हर दिन होने वाली मौतों में कमी आ रही है। वहीं, 24 घंटे में 675 नए केस मिले हैं। इस बीच, लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 485 लोगों की मौत हो गई है। यहां मृतकों की संख्या 16 हजार 118 पहुंच गई है। एक दिन में 7,938 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 2 लाख 41 हजार 80 हो गई है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...