back to top

यूपी को दहलाने की साजिश नाकाम

लखनऊ। यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी के दुबग्गा और मड़ियांव में छापेमारी कर आतंकी संगठन अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिन्द से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके घरों से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और असलहे बरामद हुए हैं। इन आतंकियों की स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में सीरियल ब्लास्ट करने की योजना थी। इसके साथ ही इनके निशाने पर भाजपा के एक सांसद व अन्य राजनेता के होने की बात सामने आयी है। छापेमारी के दौरान इनके कुछ साथी फरार हो गये हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इसके साथ ही चार अन्य संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि आतंकवादी संगठन अलकायदा के सदस्य उमर हलमण्डी को अलकायदा संगठन द्वारा भारत में आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने के लिए निर्देश दिये गये थे।

 

उमर हलमंडी पाकिस्तान-अफगानिस्तान बार्डर क्षेत्र से आतंकवादी गतिविधियां संचालित करता है। इस कार्य के लिये उमर हलमण्डी द्वारा भारत में संगठन में सदस्यों की भर्ती और उन्हें रेडिक्लाइज करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत उमर हलमण्डी ने कुछ जेहादी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को लखनऊ में चिन्हित एवं नियुक्त कर अलकायदा के मॉड्यूल को खड़ा किया है। यह मॉड्यूल अन्सार गजवातुल हिन्द के अन्तर्गत आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिये तैयार किया गया है।

 

एडीजी ने बताया कि इस अलकायदा मॉड्यूल के प्रमुख सदस्यों में मिनहाज, मसीरुद्दीन व शकील का नाम प्रकाश में आया है। इन लोगों ने उमर हलमण्डी के निर्देश पर अपने अन्य सहयोगियों की सहायता से 15 अगस्त के पूर्व उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों विशेषकर लखनऊ में महत्वपूर्ण स्थानों, स्मारकों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट करने, मानव बम आदि के द्वारा आतंकवादी घटना कारित करने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिये इनके द्वारा शस्त्र, विस्फोटक आदि एकत्र किया गया है। इस सूचना को एटीएस ने विकसित किया तो पता चला कि आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाने में रिंग रोड, बगारिया, जेहटा बरावन कला, दुबग्गा, लखनऊ निवासी मिनहाज अहमद व सीतापुर रोड, मोहिबुल्लापुर, लखनऊ निवासी मसीरूद्दीन मुख्य भूमिका निभा रहें हैं। इस आतंकवादी गिरोह में लखनऊ, कानपुर के इनके अन्य साथी भी शामिल हैं। इनके द्वारा उत्तर प्रदेश में मुख्यत: लखनऊ में कभी भी आतंकवादी घटना को अंजाम दिया जा सकता है।

 

इस सूचना पर गंभीरता को देखते हुये आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की। रविवार को एक टीम ने आतंकी मिनहाज अहमद के घर पर दबिश दी तो वह घर पर मिला। उसके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ व पिस्टल बरामद हुयी। घर से बरामद आईईडी को बीडीडीएस टीम की मदद से निष्क्रिय किया गया। उधर, दूसरी टीम ने अभियुक्त मसीरूद्दीन के मोहिबुल्लापुर स्थित घर पर छापेमारी की तो उसके घर से भी भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुये।

 

 

दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर एटीएस पूछताछ कर रही है । एडीजी ने बताया कि अन्य टीमों के द्वारा इन आतंकवादियों के अन्य सहयोगियों की तलाश के लिए विभिन स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए अभियुक्तों द्वारा अपने सहयोगियों के घर से भाग जाने की बात बताई गयी है, जिसके क्रम में जनपदीय पुलिस टीम के सहयोग से एटीएस की टीमों के द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...