back to top

अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस सेवादल ने निकला तिरंगा मार्च

लखनऊ। अगस्त क्रान्ति दिवस की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल मध्य जोन द्वारा शुक्रवार को प्रदेश के सभी जनपदों में ‘तिरंगा मार्च’ का आयोजन किया गया। लखनऊ शहर में कांग्रेस सेवादल द्वारा मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली के नेतृत्व में जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा से परिवर्तन चैक तक तिरंगा मार्च निकाला गया जिसमें सेवादल के स्वयंसेवकों सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गार्ड आफ ऑनर दिया गया। ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ के नारों के साथ उनको नमन किया गया। इसके उपरान्त सेवादल के स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं गार्ड आफ ऑनर देते हुए ‘बाबा साहब अमर रहें’ के नारे लगाए। इसके बाद देश के पहले उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर गार्ड आफ ऑनर देकर ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारे लगाते हुए सेवादल के स्वयंसेवक-काश्मीर से कन्याकुमारी-•भारत माता एक हमारीं।

 

सेवादल के कार्यकतार्ओं ने परिवर्तन चौक पहुंचकर वहां स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गार्ड आफ ऑनर देकर एक सभा की गयी। सभा को मुख्य रूप से पूर्व विधान परिषद सदस्य सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक विनोद चौधरी, प्रमोद सिंह ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ। यह जानकारी देते हुए मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि तिरंगा मार्च कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, वीरेन्द्र मदान, शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला एडवोकेट, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह, संजय सिंह, प्रभाकर मिश्रा, सुशील तिवारी सोनू पंडित, संजीव सिंह, आलेख पाण्डेय, राजमणि शुक्ला, उमर खान बाबा, शैलेन्द्र तिवारी बब्लू, सुनील राय, अरशी रजा, सुभाष पाण्डेय, इन्दु पाण्डेय, रजनी सक्सेना, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, मो अनीस, त्रिभुवन अवस्थी, राम किशोर, हसीना खातून, मो उमर, परवीन सेंगर, राकेश तिवारी, मो लईक, विनोद श्रीवास्तव, मो नासिर, अंजनी श्रीवास्तव, मुन्नू लाल तिवारी आदि सेवादल के स्वयंसेवक एवं सैंकड़ों की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

सांसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी धरने पर बैठे,पैलेट गन केस पर FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेलेट गन मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर...

लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, WhatsApp Status में लिखा- पत्नी ने दिया धोखा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। स्टेट बैंक...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...