back to top

जेईई-एनईईटी परीक्षा के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी केंद्र महामारी काल में जेईई-एनईईटी परीक्षा कराये जाने के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच जेईई-एनईईटी परीक्षा आयोजित करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

केंद्र सरकार सहित राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों और जिला प्रशासन मुख्यालय के सामने कांग्रेसी कार्यकर्त्ता जोरदार तरीके विरोध प्रदर्शन कर केंद्र के अविवेकपूर्ण फैंसले के खिलाफ विरोध दर्ज करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने में नाकाम साबित हुयी है।

साथ ही उन्होंने कहा ऐसे घातक कोरोना संक्रमण के दौर में लाखो छात्रो की परीक्षा आयोजित करना उनको इस खतरनाक संक्रमण में झोकना जैसा है, जिससे अब तक 60,000 लोगो की मौत हो चुकी है। हम मांग करते है कि केंद्र को कोरोनो वायरस के देशव्यापी प्रसार के मद्देनजर जेईई-एनईईटी परीक्षाओं को स्थगित करना चाहिये।

चूंकि प्रतियोगी छात्र किशोर हैं, इसलिए वे अपने माता-पिता के साथ परीक्षा केंद्रों पर जाते हैं। उनके उम्रदराज माता-पिता इस वायरस की चपेट में आ सकते हैं, केंद्र सरकार की यह सलाह है कि संक्रमण के मद्देनजर बुजुर्ग घर पर ही रहे, क्या केंद्र सरकार अपनी ही एडवाइजरी को ही भूल चुकी है। लल्लू ने आगे बताया कि मोदी सरकार की इस अविवेकपूर्ण निर्णय के खिलाफ सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर भी स्पीकअपफॉरस्टूडेंटसेफ्टी के जरिये भी व्यापक अभियान चलाया जायेगा।

RELATED ARTICLES

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...