back to top

अवैध खनन मामले में दोषिसिद्धि के बाद कांग्रेस विधायक अयोग्य करार

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने मंगलवार को बताया कि अवैध खनन मामले में दोषसिद्धि के कारण कांग्रेस के विधायक भगवान बारड विधानसभा से अयोग्य हो गए हैं। गिर सोमनाथ जिले की एक अदालत ने पिछले शुक्रवार को 24 साल पुराने अवैध खनन के मामले में बारड को दो साल और नौ महीने की जेल की सजा सुनाई थी।

गांधीनगर में पत्रकारों को बताया

कांग्रेस के 60 वर्षीय नेता 2017 के विधानसभा चुनाव में गिर-सोमनाथ की तलाला सीट से विधायक बने थे। त्रिवेदी ने गांधीनगर में पत्रकारों को बताया, बारड विधायक के तौर पर अयोग्य हो गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी और चुनाव आयोग को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। वह अब विधायक नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य के विधि विभाग ने गुजरात विधानसभा को अदालत के आदेश की एक प्रमाणित प्रति भेजी थी ताकि बारड के खिलाफ कार्वाई की जा सके त्रिवेदी ने कहा कि चुनाव आयोग की अधिसूचना और जनप्रतिनिधि की किसी मामले में दोषसिद्घि से संबंधित उच्चतम न्यायालय के आदेश के मुताबिक बारड को अयोग्य किया गया है।

शीर्ष अदालत ने पिछले साल कहा

शीर्ष अदालत ने पिछले साल कहा था कि किसी जनप्रतिनिधि की आपराधिक मामले में दोषसिद्धि पर अपीलीय अदालत रोक नहीं लगाती है तो वह सदन की सदस्यता से अयोग्य हो जाएगा। गिर-सोमनाथ की अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 379 (चोरी) के तहत बारड को दोषी ठहराया है और उनपर ढाई हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। उनपर सूत्रपाडा में सरकारी जमीन से अवैध खनन के माध्यम से 2.83 करोड़ रुपए का चूना पत्थर चुराने का आरोप था। वर्ष 1995 में दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक वह चूना पत्थर को स्थानीय रसायन कारखाने को बेच दिया करते थे। बारड ने अपनी दोषसिद्घि को गुजरात उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

 

 

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...