back to top

कांग्रेस भारत पर प्रहार करने और पाकिस्तान को बचाने में कुशल है : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने मंगलवार को यह कहते हुए कांग्रेस पर हमला किया कि विपक्षी दल भारत पर प्रहार करने और पाकिस्तान को बचाने में कुशल है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आतंकवादी के साथ कथित संबंध को लेकर जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के दो नेताओं द्वारा टिप्पणी करने को लेकर विपक्षी दल पर निशाना साधा। जम्मू कश्मीर में कुलगाम जिले के मीर बाजार में पुलिस ने शनिवार को एक अज्ञत वकील के अलावा पुलिस उपाधीक्षक सिंह को हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किया था। यह वकील आतंकवादी संगठनों को मदद पहुंचा रहा था।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट किया, अब सवाल यह पैदा होता है कि पुलवामा हमले के पीछे के असली गुनहगार कौन हैं? इस मामले पर नए सिरे से जांच की जरूरत है। उन्हीं की पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, क्या दविंदर सिंह एक मोहरा है। या दविंदर सिंह ही षड्यंत्र का सूत्रधार है? इस सारे मामले की गंभीर और गहन जांच की जरूरत है।

उन्होंने कहा, हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गहन जांच कराकर वक्तव्य दें। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान को क्सीजन देने और भारत पर प्रहार करने वाले के तौर पर सिमट कर रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल का पड़ोसी देश का बचाव करने का इतिहास रहा है।

उन्होंने कांग्रेस की तुलना एक ऐसे अजगर से की जो अपनी मां को ही निगल जाता है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी को यह स्पष्ट करने की चुनौती दी कि क्या उन्हें इस बात में कोई संदेह है कि पुलवामा हमले के गुनहगार कौन हैं। कांग्रेस का संबंध पाकिस्तान से जोड़ते हुए पात्रा ने कहा कि से कई संयोग सामने आए हैं, जो साजिश को दर्शाते हैं।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...