back to top

कांग्रेस चुनाव घोषणापत्र : बेरोजगारी भत्ता और 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इसमें सत्ता में आने पर स्नातकों को हर महीने 5,000 रुपए तथा परा-स्नातकों को 7,500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने और पानी तथा बिजली उपभोक्ताओं के लिए कैशबैक योजनाओं का वादा किया है।

घोषणापत्र जारी करते हुए दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने कहा कि पार्टी प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करेगी। घोषणापत्र में प्रदूषण से निपटने और परिवहन सुविधाओं में सुधार पर हर वर्ष 25 फीसदी बजट खर्च किए जाने की प्रतिबद्घता जताई गई है। उन्होंने बताया कि युवा स्वाभिमान योजना के तहत स्नातकों को हर महीने 5,000 रुपए तथा परा स्नातकों को 7,500 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

चोपड़ा ने बताया कि संसाधनों को बचाने वाले उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के लिए कांग्रेस बिजली और पानी की आपूर्ति के लिए प्रमुख कैशबैक योजनाएं शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो 15 रुपए की रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए 100 इंदिरा कैंटीन खोली जाएंगी। घोषणापत्र में कहा गया है कि कांग्रेस उच्चतम न्यायालय में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को चुनौती देगी और केन्द्र से इस कानून को वापस लेने की मांग करेगी।

इसमें कहा गया है कि यदि कांग्रेस दिल्ली की सत्ता में आती है तो पार्टी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के मौजूदा स्वरूप को लागू नहीं करेगी। ऐसी होगी हमारी दिल्ली शीर्षक वाले घोषणापत्र को दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में जारी किए जाने के समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष अजय माकन, राजीव गौड़ा, शर्मिष्ठा मुखर्जी और अन्य नेता मौजूद थे।

चोपड़ा ने कहा, हम पहले छह महीनों में एक मजबूत लोकपाल लाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो पार्टी शीला पेंशन योजना की शुरूआत करेगी जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर लोगों को पांच हजार रुपए प्रतिमाह उपलब्ध कराए जाएंगे। घोषणापत्र में उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपए के यारी स्टार्टअप इनक्यूबेशन फंड की शुरुआत किए जाने का भी वादा किया गया है।

घोषणापत्र में प्रदूषण से निपटने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर मुख्य रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया है। इसमें 15,000 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का वादा किया गया है और कहा गया है, हम दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इनिशिएटिव के जरिए अब दिल्ली को भारत का पहला इलेक्ट्रिक वाहन शहर बनाएंगे। घोषणापत्र में कहा गया है कि दिल्ली मेट्रो के किराए में महिलाओं, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों को रियायत दी जाएगी।

छात्रों के लिए, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से प्रतिमाह 300 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसमें पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा प्रस्तावित एक योजना का भी हवाला दिया गया, जिसमें पांच लाख परिवारों को प्रतिवर्ष 72,000 रुपए दिए जाने का वादा किया गया था। महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा के लिए, घोषणापत्र में लाडली योजना को फिर से शुरू करने का वादा किया गया है। घोषणापत्र में पीएचडी तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा और महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच का भी वादा किया गया है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...