back to top

20 साल से चुनी हुई सरकारों का नेतृत्व करने के लिए मोदी को बधाइयों का तांता

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के पद तक लगातार 20वें साल चुनी हुई सरकारों का नेतृत्व करने के लिए बुधवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व की जमकर सराहना की।

आज ही के दिन वर्ष 2001 में मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। लगभग 13 साल तक राज्य का मुख्यमंत्री रहने के बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बनें और तभी से देश का नेतृत्व भी कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस उपलब्धि के लिए जहां प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, सार्वजनिक पद पर 19 वर्ष पूरे करने पर कैबिनेट बैठक में आज प्रधानमंत्री जी को बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने कई चुनौतीपूर्ण कार्याे को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है एवं कई लंबित योजनाएं पूरी की हैं।

उन्होंने कहा, मोदी जी ने सामान्य लोगों के जीवन का स्तर बढ़ाया है। आवास, बिजली, गैस, आयुष्मान भारत, बैंक खाता, पानी जैसी अनेक सुविधाएं लोगों तक पहुंचाई और लोक कल्याण का नया मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने सुशासन में अनेक नई पहल की तथा देश को एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी।

शाह ने एक बयान में कहा कि 2001 में आज ही के दिन देशहित और जन सेवा में समर्पित एक ऐसे सफर की उन्होंने शुरुआत की थी जिसमें वह नित नए आयाम स्थापित करते गए। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी जी के विचारों, दूरदृष्टि व करिश्माई व्यक्तित्व से प्रेरित हर भारतवासी आज भारत को पुन: विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने के लिए अग्रसर है। उनके असाधारण नेतृत्व व मार्गदर्शन में राष्ट्र कल्याण के प्रति काम करना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अगर कोई सही मायने में 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को समझ सकता है तो वह नरेंद्र मोदी हैं।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, भारत के राजनीतिक इतिहास में 7 अक्तूबर, 2001 की तारीख एक मील का पत्थर है, जब मोदी जी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से, हर बार पिछली जीत से बड़ी जीत, पिछले समर्थन से बड़ा समर्थन, लोकप्रियता का बढ़ता पायदान। नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि तब से हर बार वह पिछली जीत से बड़ी जीत और पिछले समर्थन से बड़ा समर्थन हासिल करते रहे हैं और उनकी लोकप्रियता का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...