back to top

पारदर्शिता की कमी से वैक्सीन पर फैला भ्रम

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के जिला अस्पताल के 46-वर्षीय वार्ड व्बय महिपाल सिंह को 16 जनवरी 2021 को दोपहर लगभग 12 बजे कोविशील्ड का शॉट दिया गया था ताकि उन्हें कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। महिपाल कभी कोविड-19 पजिटिव टेस्ट नहीं हुए थे, उनका राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत टीकाकरण कराया गया था, लेकिन अगले दिन यानी 17 जनवरी 2021 की दोपहर में महिपाल के सीने में दर्द हुआ, उनकी सांस उखड़ने लगी और उनका निधन हो गया। अस्पताल के सीएमओ डा. एमसी गर्ग का कहना है, मैं नहीं समझता कि वैक्सीन के किसी साइडइफेक्ट से यह मौत हुई है। फिर भी हम मृत्यु की असल वजह जानने का प्रयास कर रहे हैं। जितना जल्दी संभव होगा शव को पोस्टमर्टेम के लिए भेजा जायेगा।

मुरादाबाद में टीकाकरण अभियान के पहले दिन (16 जनवरी) 479 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन शट्स दिए गये थे, उनमें से शेष ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले दो दिन के दौरान 2,24,301 व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीन दी गई, जिसमें दोनों कोविशील्ड व कोवैक्सिन शामिल हैं। अगर मुरादाबाद में एक वार्ड व्बय की मृत्यु को छोड़ दिया जाये तो इनमें से सिर्फ 447 ने बुखार, सिरदर्द, जी मितलाना, चक्कर आना व चकत्ते जैसे हल्के एलर्जिक रिएक्शन की मामूली शिकायतें की हैं। इस आधार पर यह तो निश्चित रूप से कहा जा सकता है टीकाकरण में फिलहाल जिन दो वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है वे दोनों ही सुरक्षित हैं।

इसलिए कुछ हेल्थ वर्कर्स का यह आरोप उचित प्रतीत नहीं होता कि उन्हें गिनी पिग्स बनाया जा रहा है। उनकी शंकाएं दुरु स्त नहीं हैं। उन्हें कोई ऐसा पदार्थ नहीं दिया जा रहा है जो उनके लिए हानिकारक हो। लेकिन महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि जो पदार्थ दिया जा रहा है, उससे वास्तव में लक्ष्य अनुरूप नतीजे बरामद होंगे यानी क्या वैक्सीन नया कोरोना वायरस महामारी पर विराम लगाने में सफल होगी? यह सवाल इसलिए भी प्रासंगिक है क्योंकि डाटा के अभाव में वैक्सीन का प्रभावी होना अब भी रहस्य बना हुआ है। गौरतलब है कि भारत बायोटेक ने आॅन रिकार्ड कहा है कि उनके ट्रायल का तीसरा चरण अभी पूर्ण नहीं हुआ है।

इसके अतिरिक्त सीरम इंस्टिट्यूट की वैक्सीन का भारत में एफ्फीकेसी ट्रायल (प्रभावोत्पदाकता ट्रायल) डाटा भी उपलब्ध नहीं है। सीरम इंस्टिट्यूट की वैक्सीन का एफ्फीकेसी डाटा ब्राजील व इंग्लैंड से लिया गया है। इन दोनों देशों के डाटा को मिलाकर 70 प्रतिशत एफ्फीकेसी का दावा किया गया है जबकि दोनों देशों में खुराक की मात्रा अलग अलग थी। वह दावा कर रहे हैं कि स्टेटिसटिकली यह संभव है। लेकिन यह कैसे मुमकिन है? ब्राजील के ट्रायल में तो आधी खुराक-पूरी खुराक का प्रयोग किया गया था और इंग्लैंड के ट्रायल में दो पूरी खुराकों का इस्तेमाल हुआ था।

RELATED ARTICLES

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...