back to top

उत्तरायणी कौथिग 14 से, पहाड़ी कला-संस्कृति का दिखेगा संगम

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा संस्था की रजत जयंती वर्ष में 14 से 28 जनवरी 2026 तक आयोजित 15 दिवसीय उत्तरायणी कौथिग(मेला) की तैयारियाँ जोरशोर से चल रही हैं।
आज इन्दिरानगर विस्तार, सुगामऊ में तथा कल्याणपुर क्षेत्र में क्षेत्रीय बैठकें कर क्षेत्र के लोगों को मेले के विषय में जानकारी दी गई तथा मेले के दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के विषय में क्षेत्रीय जनता को बताया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड से आए छोलिया नृत्य दल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर शानदार नृत्य एवं लोकसंगीत का प्रदर्शन किया जिससे क्षेत्रीय जनता में उत्तरायणी कौथिग(मेला)-2026 के लिए जबरदस्त उत्साह है। इस अवसर पर पर्वतीय महापरिषद के महासचिव महेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के पश्चात् 32 सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा शीर्ष संस्था के रूप में गठित पर्वतीय महापरिषद के समाज एवं संस्कृति सेवा के 25 शानदार वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। रजत जयन्ती वर्ष के इस विशेष अवसर पर विगत 17 वर्षों से आयोजित हो रहे इस कौथिग(मेला) को दिव्य, भव्य, नव्य और वृहद स्वरूप प्रदान करते हुए, इस वर्ष पर्वतीय महापरिषद द्वारा दिनांक- 14 से 28 जनवरी, 2026 तक 15 दिवसीय उत्तरायणी कौथिग(मेला), गोमती तट स्थित भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में आयोजन किया जा रहे हैं, जिसमें पर्वतीय लोक कला, लोक संस्कृति के साथ विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन किये जाऐंगे एवं पर्वतीय खाद्य सामग्री सहित विभिन्न प्रकार के 150 से अधिक स्टॉल लगाये जाऐंगे। मुख्य संयोजक टीएस मनराल ने बताया कि उत्तरायणी कौथिग हेतु क्षेत्रीय लोगों में जबरदस्त उत्साह है।
संयोजक केएन चंदोला ने बताया कि मेले के दौरान छपेली प्रतियोगिता, लोकनृत्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन सहित उत्तराखण्ड एवं विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाऐंगी। क्षेत्रीय बैठकों में सुमन रावत, केएन पाण्डेय, प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, उत्तम सिंह, आरसी सनवाल, गोविन्द पाठक, आनन्द सिंह भण्डारी, भाष्कर काण्डपाल, गोपाल दत्त जोशी, जानकी अधिकारी, चित्रा काण्डपाल, राधिका बोरा, दीपा पाण्डेय, दीपा बिष्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

खेल प्रतियोगिता का समापन
उत्तरायणी कौथिग – 2026 के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में आज हेमवती नन्दन बहुगुणा मेमोरियल वॉलीबॉल टूनार्मेंट का आयोजन अटल बिहारी क्रीड़ा स्थल गोमती नगर लखनऊ में किया गया। टूनार्मेण्ट के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि प्रो0 विजय पुष्कर (आचार्य राजकीय होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज) द्वारा सर्विस बॉल करके टूनार्मेंट का उद्घाटन किया। साधना सिंह (रैफरी खेल विभाग) थर्ड रैफरी के रूप में उपस्थित रहीं। हेमवती नन्दन बहुगुणा मेमोरियल वॉलीबॉल टूनार्मेंट में अटल ए, एस बी सिंह, के डी सिंह, अटल बी, तकरोही, राइजिंग स्टार, जनेश्वर, एस के पी वन, अटल सी, पी ए सी, जी आई सी निशातगंज, एस के पी टू, सहारा बी, जी आई सी निशातगंज बी, फ्यूजन स्पोर्ट्स बी, तबाही ब्रदर्स, अटल सी, चोको क्लब, पर्वतीय महापरिषद, सहारा ए, अटल डी की टीमों ने नॉक आऊट प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर पर्वतीय महापरिषद के सलाहकार डी एस बोरा, खेल प्रभारी ख्याली सिंह, सह प्रभारी बसन्त भट्ट, गोविन्द बोरा, शंकर पांडे, भुवन पांडे, मंजू पड़ेलिया शर्मा, एस सी चंदोला, के एस बोरा, कमल नेगी, महेंद्र पंत, रमेश उपाध्याय, महेश बिष्ट, वीरेंद्र आर्या, नवीन जोशी, बोस दादा, पी सी पंत, जी डी ग्रेवाल, टी डी कांडपाल, सुमन रावत, दीपू टोलिया, गणेश चन्द्र जोशी, विशन दत्त जोशी, जानकी अधिकारी, सुनील किमोठी, के न चंदोला, ज्ञान पंत, एन के उपाध्याय, दिलीप सिंह बोरा, कैलाश चिलवाल, चंचल सिंह बोरा, डॉ आर सी पंत, वीरेंद्र जोशी, नरेन्द्र फर्त्याल, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र जोशी, खजान सिंह, कमल सिंह नेगी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

साल 2027 में लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण कि अवधि लगभग 06 मिनट और 23 सेकेंड के लिए मानी जा रहीलखनऊ। साल 2027 में अद्भुत सूर्य ग्रहण लगने जा रहा...

लखनऊ की नीलम को मिला वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज

यह ताज न केवल सुंदरता का प्रतीक हैलखनऊ। राजधानी की नीलम शंखवार को वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज मिला।...

बेंगलुरु में आज से दिखेगा आध्यात्म, संस्कृति व उत्सव का अद्भुत संगम

उत्तर प्रदेश महोत्सव बेंगलुरु के दिल में रंगों को साकार करने के लिए तैयार लखनऊ। जब उत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत दक्षिण भारत की युवा...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...