back to top

केरल विधानसभा चुनाव : भाजपा उम्मीदवार की हिंदू विधायक टिप्पणी के खिलाफ शिकायत

त्रिशूर (केरल)। कांग्रेस से संबद्ध छात्र संगठन ‘केरल स्टूडेंट्स यूनियन’ (केएसयू) ने गुरुवायूर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार की कथित सांप्रदायिक टिप्पणी के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय का रुख किया है। केएसयू ने गुरुवायूर से राजग उम्मीदवार बी गोपालकृष्णन के कथित भाषण को लेकर पुलिस और अधिकारियों से भी शिकायत की है।

केएसयू की शिकायत एक चुनाव प्रचार वीडियो से संबंधित है जिसमें गोपालकृष्णन कथित तौर पर यह कह रहे हैं कि इस निर्वाचन क्षेत्र ने करीब पांच दशक से किसी हिंदू विधायक को नहीं चुना है और वाम मोर्चे एवं कांग्रेस नीत मोर्चे- दोनों ने ही इस समुदाय से उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।

गोपालकृष्णन ने कथित वीडियो में कहा कि गुरुवायूर एक अंतरराष्ट्रीय तीर्थ केंद्र है और गुरुवायूरप्पन भगवान की भूमि’’ पिछले पांच दशक से ‘‘मंदिर चोरों’’ के हाथ में है।उन्होंने वीडियो में कथित तौर पर कहा, अब तक गुरुवायूर में कोई हिंदू विधायक क्यों नहीं है?

केएसयू के त्रिशूर जिला इकाई अध्यक्ष गोकुल गुरुवायूर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि केरल उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर करके उम्मीदवार को अयोग्य ठहराने समेत कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, जिला पुलिस प्रमुख, राज्य निर्वाचन प्राधिकारियों और गुरुवायूर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को शिकायतें सौंपी गई हैं। इनमें आरोप लगाया गया है कि ये टिप्पणियां मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने के उद्देश्य से की गई थीं। इन आरोपों पर भाजपा नेता ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

RELATED ARTICLES

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेकलखनऊ। शिव आराधना को...

शहर की चार विभूतियों को आनलाइन मिला प्रेमचन्द्र अन्तरराष्ट्रीय सम्मान

लखनऊ। नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 डिजिटल संगोष्ठी में लखनऊ के विद्वानों साहित्य आलोचना के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया। लखनऊ की...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, सुहागिनें करेंगी पूजा

लखनऊ। मंगला गौरी का व्रत हर साल सावन मास के मंगलवार के दिन रखा जाता है। ऐसे में सावन में आने वाले सभी मंगलवार...

11 हजार मातृशक्तियों का वृहद सामूहिक सुंदरकांड का संकल्प

16 को सनातन धाम लॉन परिसर में हरियाली तीज झूला उत्सव एवं सम्मान समारोह होगा बाबा भोलेनाथ की दिव्य झांकी भी बनेगी आकर्षणलखनऊ। सनातन ध्वजवाहिका...

भारतीय कला की विरासत से जुड़ते विद्यार्थी

छह दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारम्भलखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर शाखा में सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत भारत के सुप्रसिद्ध...

याद किए गए राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त

गहोई वैश्य सेवा समिति की साहित्यिक गोष्ठीलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर सोमवार को गोमती...