back to top

उत्तर प्रदेश को वैश्विक स्तर पर मनपसंद निवेश गंतव्य बनने को प्रतिबद्ध : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को दुनिया भर में मनपसंद निवेश गंतव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्यम प्रदेश के रूप में विकसित हो रहा है। जर्मनी की कंपनी का चीन से उत्तर प्रदेश में स्थापित होना, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

उन्होंने महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा के एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग और हमारी निवेश अनुकूल नीतियों का यह सुफल है। महिंद्रा ने अपने ट्वीट में चीन से आगरा स्थानांतरित हुई जर्मनी की जूता कंपनी का समाचार शेयर करते हुए लिखा था, पहले कुछ बूंदें, फिर धारा, जिसने एक जोरदार बहाव का रूप लिया और अंत में एक बाढ़ के रूप में सामने आ रहा है। आइए निवेश की इस अच्छी बाढ़ को आने दें। ये एक बड़ा अवसर है। मुझे उम्मीद है कि इन्वेस्ट इंडिया इसमें उत्प्रेरक हो सकता है।

उत्तर प्रदेश ने राज्य में निवेश के अनुकूल पहल के कारण महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और राजस्थान को पीछे छोड़ते हुए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जर्मनी के उक्त जूता ब्रांड की 80 से अधिक देशों में बिक्री होती है और दुनिया भर में इसके 10 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। राज्य सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार इस गठजोड़ से 10,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे और इसके तहत हर साल 50 लाख जोड़े से अधिक जूते का विनिर्माण होगा।

उन्होंने कहा कि वॉन वेलक्स उत्तर प्रदेश की तीन परियोजनाओं में लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह ब्रांड जेवर के पास अपना कारखाना लगाएगा, विनिर्माण इकाई की स्थापना कोसी-कोटवान, मथुरा में की जाएगी। वॉन वेलक्स ने तीन नवंबर को आगरा में अपनी दो जूता बनाने वाली इकाइयों का स्थानांतरण किया था। कंपनी ने अपने पूरे उत्पादन को चीन से भारत में स्थानांतरित करने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...