back to top

नोएडा में निर्माणाधीन मकान की ढहा,चार मजदूरों की मौत, मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के थाना रबूपुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान की शटरिंग खोलते समय बुधवार को छत गिरने की घटना में मारे गए मजदूरों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

पुलिस ने बताया कि छत गिरने के बाद मजदूरों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनसीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की सहायता से मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पहले एक मजदूर की मौत होने की जानकारी दी थी।

उसने बाद में बताया कि तीन और मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना थाना रबूपुरा क्षेत्र के नगला हुकुम गांव में महाबीर नामक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में हुई जहां दोपहर के समय लेंटर की शटरिंग खोले जाने के दौरान छत अचानक गिर पड़ी और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर से शुरू हुआ बचाव एवं राहत कार्य बृहस्पतिवार सुबह तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि मजदूरों की पहचान जीशान (22), शाकिर (38), कामिल (20), नदीम (25), दानिश (21), फरदीन (18), शकील (38), कामिल (20), नदीम (30) और जीशान (22) के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उपचार के दौरान जीशान ,शाकिर, नदीम और कामिल को मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

छात्र आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन – छात्रों की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे

रांची। झारखंड में छात्रों के आंदोलन की गूंज शुक्रवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी सुनाई दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही...

‘कबीर सिंह’ मेरी पहली फिल्म समझते हैं : कियारा आडवाणी

मुंबई। आज कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। बड़े बैनर, करोड़ों की फिल्में और देशभर में करोड़ों प्रशंसक...

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो प्रसारित करने के आरोप में...