back to top

कोलकाता में जनवरी की सबसे सर्द सुबह, दक्षिण बंगाल में और बढ़ेगी ठंड

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को इस जनवरी महीने का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान गिरकर 10.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ।

आईएमडी ने बताया कि आने वाले दो दिनों में दक्षिणी पश्चिम बंगाल में ठंड और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार को तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है, जिससे शीत लहर की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बीते 15 वर्षों में जनवरी महीने के दौरान कोलकाता में केवल एक बार तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया था। यह स्थिति वर्ष 2023 में देखी गई थी, जब न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले दिसंबर 2012 में शहर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था, जबकि कोलकाता में अब तक का सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दिसंबर 1965 में रिकॉर्ड किया गया था।

कोलकाता से सटे इलाकों में ठंड का असर और अधिक नजर आया। आईएमडी के अनुसार, दमदम में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हावड़ा में पारा और नीचे गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

राज्य के मैदानी इलाकों में बीरभूम जिले का श्रीनिकेतन सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में दार्जिलिंग में तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे वहां कड़ाके की सर्दी बनी हुई है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो सिलीगुड़ी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और औद्योगिक शहर आसनसोल में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों में भी ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मंगलवार सुबह कोलकाता में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। मौसम विभाग ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो ठंड की तीव्रता को दर्शाता है।

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शीत लहर जैसी परिस्थितियां बनी रह सकती हैं। इसके साथ ही अगले चार से पांच दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है।

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि उत्तर बंगाल के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक विशेष रूप से सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दक्षिण दिनाजपुर, उत्तर दिनाजपुर और मालदा के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है।

आईएमडी ने लोगों से, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को बढ़ती ठंड को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...