back to top

सात जिलों के सीएमओ बदले

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। सरकार ने बुधवार को प्रदेश के सात जिलों के सीएमओ का तबादला कर दिया। मुरादाबाद के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह को बरेली का सीएमओ बनाया गया है। हरदोई के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार को सीएमओ अम्बेडकर नगर बनाया गया।

जिला अस्पताल कानपुर देहात में तैनात डॉ. नरेन्द्र कुमार बाजपेयी को सिद्धार्थनगर के सीएमओ की जिम्मेदारी दी गयी है। जबकि वहां तैनात रहे डॉ. विनोद कुमार का तबादला संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय किया गया है। गोरखपुर के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार को बलरामपुर जिले को सीएमओ नियुक्त किया गया है। वहां के सीएमओ रहे डॉ. सुशील कुमार संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय बनाए गए हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कौशाम्बी डॉ. रामानुज कनौजिया को संतकबीर नगर का सीएमओ बनाया गया है। बस्ती के सीएमओ डॉ. रूद्र प्रसाद मिश्रा को टीबी सप्रू चिकित्सालय प्रयागराज में स्थानांतरित किया गया है। सीएमओ बलिया डॉ. जयंत कुमार को संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बांदा बनाया गया है।

टीबी सप्रू चिकित्सालय प्रयागराज में तैनात डॉ. रमा शंकर दुबे को सीएमओ बस्ती बनाया गया है। सीएमओ संतकबीरनगर डॉ. अनिरूद्ध कुमार सिंह को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय भेजा गया है। संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बांदा डॉक्टर विजयपति द्विवेदी को सीएमओ बलिया बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...