back to top

बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर सीएम योगी की श्रद्धांजलि, समानता व न्याय आधारित समाज के लिए की अहम घोषणाएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि समानता और न्याय पर आधारित समाज बनाना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि बाबा साहब के विचार भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं और आज भी हर कमजोर वर्ग को प्रेरणा देते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज में असमानता और भेदभाव के खिलाफ बाबा साहब का संघर्ष सभी के लिए मार्गदर्शक है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उन राजनीतिक दलों की आलोचना भी की, जो तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियां देश के हित में नहीं हैं और यह बाबा साहब के आदर्शों का अपमान है। योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार सामाजिक न्याय और समानता पर आधारित काम करती है और हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी ने घोषणा की कि राज्य सरकार अगले एक से दो महीनों के भीतर सभी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को न्यूनतम मानदेय का लाभ दिलाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम श्रमिकों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में जहां भी बाबा साहेब की मूर्तियां स्थापित हैं, वहां सरकार सुरक्षित बाउंड्री का निर्माण कराएगी, ताकि किसी भी शरारती तत्व द्वारा मूर्तियों को नुकसान न पहुंचाया जा सके। सीएम योगी ने एक्स पोस्ट पर भी लिखा कि बाबा साहेब के विचार और सिद्धांत भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि आंबेडकर ने जिस समाज का सपना देखा था, वह आज भी सबके लिए मार्गदर्शक है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी लखनऊ में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने भगवान महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि दी और कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री असीम अरुण, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, महापौर सुषमा खर्कवाल और अन्य प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...

बाहुबली 2 के 9 साल बेमिसाल: ‘द इटरनल वॉर’ के साथ वैश्विक मंच पर गूंजेगा माहिष्मती का जयघोष

मुंबई । भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को आज नौ साल पूरे...

सनराइजर्स की कड़ी चुनौती से पार पाकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा MI

मुंबई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के...

ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 5 को , बन रहा दुर्लभ संयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है। वैसे तो सनातन धर्म में साल का हर मंगलवार विशेष होता...

मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

सभी भक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। अयोध्या धाम मार्ग डालीगंज स्थित मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े हर्षौल्लास के मनाया...

सुख-समृद्धि का प्रतीक नरसिंह जयंती कल

बुरी नजर से सुरक्षा और डर से मुक्ति मिलती हैलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि...

विशेष संयोग के साथ 2 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ का महीना

ज्येष्ठ मास 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगालखनऊ। सनातन धर्म में ज्येष्ठ मास को अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक उन्नति का विशेष...

गुरु वह दीपक है, जो स्वयं जलकर शिष्य के जीवन को प्रकाशमान करता है : डॉ लीना मिश्र

बालिका विद्यालय में भारत विकास परिषद द्वारा गुरुवंदन-छात्राभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। गुरुवंदन-छात्राभिनंदन भारतीय शिक्षा-संस्कृति की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसमें गुरु और...

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...