back to top

सीएम योगी का सख्त संदेश, सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने जिले में चल रही परियोजनाओं को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने जातीय वैमनस्य, अराजकता फैलाने और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़क की जद में आने वाले धर्मस्थलों को स्थानीय लोगों से बातचीत कर उपयुक्त स्थान पर विधि-विधान के साथ स्थापित कराया जाए। उन्होंने दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण कार्य को बरसात के तुरंत बाद शुरू करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने वाराणसी को टीबी मुक्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने नवंबर तक जिले को पूरी तरह टीबी मुक्त करने पर विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग को निर्देशित किया।

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 64 बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं, जिनकी कुल लागत लगभग 15 हजार करोड़ रुपए है। कज्जाकपुरा फ्लाइओवर का कार्य सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को श्रावण मास की तैयारियों, जिले की कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और विभिन्न पुलिस अभियानों की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...