back to top

CM योगी ने मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय के लोगों को उनके राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, अनुपम लोक कलाओं से समृद्ध त्रिपुरा राज्य के स्थापना दिवस की त्रिपुरा वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।उन्होंने कहा, अतुल्य सांस्कृतिक विविधताओं के वैभव से परिपूर्ण यह राज्य विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है।

उन्होंने एक अलग पोस्ट में कहा, मणिपुर राज्य के स्थापना दिवस की सभी मणिपुर वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा,कला, कौशल एवं विविध संस्कृतियों से संपन्न यह राज्य शांति, प्रगति और समृद्धि के पथ पर सतत अग्रसर रहे, यही कामना है।

एक और पोस्ट में, आदित्यनाथ ने कहा, पुरातन परंपराओं के अनुपम प्रतीक मेघालय राज्य के स्थापना दिवस की सभी मेघालय वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, प्रकृति, संस्कृति, संस्कार एवं लोक आस्था से समृद्ध मेघालय उन्नति एवं प्रगति के नित नूतन आयाम गढ़े, विकास की नवीन ऊंचाइयों को स्पर्श करे, ईश्वर से यही प्रार्थना है।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...