back to top

सीएम योगी ने मंगवाई पृथक केन्द्रों में रखे गए लोगों की सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में बनाए गए पृथक केन्द्रों की सूची और उनमें रखे गए लोगों के बारे में जानकारी मांगी है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने हर जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से कोविड19 के सिलसिले में उनके जिले में बनाए गए क्वारंटाइन केन्द्रों की सूची और उनमें कितने लोगों को रखा गया है, इसकी सूचना मांगी है।

उन्होंने कहा, हम आज रात तक पूरे प्रदेश के पृथक केन्द्रों और उनमें रखे गए लोगों के बारे में सूचना मंगवा रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति कहीं सड़क पर छूट गया है तो उसे केन्द्र में रखा जाए। अवस्थी ने बताया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नोएडा जाकर लॉकडाउन की स्थिति और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने निर्देश दिया कि लॉकडाउन का 100 प्रतिशत पालन हो। उन्होंने बताया, मुख्यमंत्री कल मेरठ, गाजियाबाद और आगरा भी जाएंगे। उन्होंने गौतमबुधनगर, मेरठ और गाजियाबाद के लिए विशेष समिति बनाने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने बताया, मुख्यमंत्री ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य महाप्रबन्धक से बात कर आग्रह किया है कि वह सुनिश्चित करें कि लोगों को अपने खातों से धन निकालने में दिक्कत ना हो।

मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि चूंकि बहुत बड़ी संख्या में लाभार्थियों को धनराशि दी जा रही है ऐसे में वे नकदी के लिए एटीएम के साथ-साथ बैंक शाखा भी पहुंचेंगे। अवस्थी के मुताबिक, योगी ने कहा कि अब प्रशासन शाम चार बजे तक बैंक खुले रखने के लिए पास भी देगा। इस सिलसिले में गृह विभाग की तरफ से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, ईकॉमर्स कम्पनियों के काम करने में भी कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पास जारी किए गए हैं। इन कम्पनियों के अधिकारियों को अगर कोई दिक्कत हो रही है तो वे सम्बन्धित जिलाधिकारी से बात करके अपने स्टाफ के लिए पास ले लें। प्रमुख सचिव ने बताया, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 5,500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। 17,140 लोगों को नामजद किया गया है।

कुल छह लाख 56 हजार वाहनों की जांच की गई है। उनमें से एक लाख 31 हजार वाहन जब्त किए गए हैं। दो करोड़ 91 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अब तक 40 मामले दर्ज किए गए हैं। भाषा सलीम अर्पणा अर्पणा 3003 2012 लखनऊ नननन

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...