back to top

सीएम योगी ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को कंबल और भोजन बांटा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात गोरखपुर महानगर में रेलवे स्टेशन, कचहरी बस अड्डा और झूलेलाल मंदिर के रैनबसेरों का निरीक्षण किया और जरूरतमंदों को कंबल व भोजन वितरित किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह नगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में दिन भर कार्यक्रमों के बाद शनिवार रात तीन रैन बसेरों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर जरूरतमन्द को रैन बसेरों में अच्छी सुविधा दी जाए। योगी ने कहा कि प्रशासन इस कार्य को प्राथमिकता पर करते हुए यह सुनिश्चित करे कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कम्बल का इंतजाम हो। साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। अगर किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है, तो उसे भोजन भी उपलब्ध कराया जाए।

यहां जारी एक बयान में कहा गया कि योगी ने रैन बसेरे में ठहरे लोगों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से जरूरतमन्दों को कम्बल व भोजन का वितरण भी किया। इन रैनबसेरों में ग्वालियर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, अम्बेडकरनगर, बस्ती, गाजीपुर के लोग रुके हुए थे। रैन बसेरों के बाहर जरूरतमन्द लोगों में कम्बल व भोजन वितरित करने के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे राशन कार्ड, आवास आदि योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कैम्प लगाकर हर जरूरतमन्द को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाए। रैन बसेरों के निरीक्षण के उपरान्त पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भीषण ठण्ड और शीतलहर से आमजनमानस के बचाव के लिए हर जनपद को पर्याप्त मात्रा में कम्बल खरीद व वितरण के लिए धनराशि जारी की गई है। ऊनी वस्त्र वितरित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में अलाव की भी व्यवस्था की जा रही है।

योगी ने कहा कि भीषण ठण्ड से बचाव के मुकम्मल उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ ही एक विधायक होने के नाते भी वह रैन बसेरों और ठण्ड से बचाव के लिए किए गए उपायों की जानकारी लेने के लिए निरीक्षण पर निकले हैं। पूरे प्रदेश में एक अभियान के तहत जनप्रतिनिधि भी कम्बल और ऊनी वस्त्र वितरित कर रहे हैं। यह हमारी प्रतिबद्धता है और जिम्मेदारी भी है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...