back to top

सीएम योगी ने “नो योर आर्मी” मेले का किया शुभारंभ, कहा -भारतीय सेना 140 करोड़ लोगों के शौर्य का प्रतीक

सीएम योगी ने देखी हथियारों की प्रदर्शनी, टैंक पर भी चढ़े

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में सेना दिवस पर हथियारों की प्रदर्शनी देखी। प्रदेश सरकार द्वारा सेना के लिए किए जा रहे कार्यों का जिक्र किया। सेना दिवस के उपलक्ष्य में छावनी स्थिति सूर्य खेल परिसर में नो योर आर्मी मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुब्बारे छुड़ाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना 140 करोड़ लोगों के शौर्य का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सेना दिवस के आयोजन के लिए लखनऊ को चुना गया है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना का आभार। उन्होंने कहा कि समारोह में आनंद की अनुभूति हो रही है। प्रदेश के युवाओं को नजदीक से भारतीय सेना को जानने, शौर्य और पराक्रम को समझने का अवसर प्राप्त होगा। गतका दल की प्रस्तुति पर सीएम ने कहा कि भारत की प्राचीन युद्ध कला से कैसे उस कालखंड में युवाओं को पारंगत कर आक्रांताओं का जवाब देने के लिए तैयार किया जाता था। यह जानना चाहिए। इस अवसर पर सीएम योगी ने सेना के हथियारों की प्रदर्शनी देखी और टैंक के ऊपर भी चढ़े।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वीरों की भूमि है। जांबाजों ने अपना बलिदान दिया और गौरव भी बढ़ाया है। देश की सीमाओं की रक्षा करने में अपनी आहुति देने वाले बलिदानियों के परिजनों को 50 लाख रुपये और नौकरी सरकार दे रही है। सेना के हथियारों में आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकें इसके लिए भी प्रयास हो रहे हैं। वर्ष 2018 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में प्रधानमंत्री ने दो डिफेंस कॉरिडोर दिए एक तमिलनाडु में और एक उत्तर प्रदेश में।

लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल, झांसी में डिफेंस कॉरिडोर के तहत भारत डायनामिक काम कर रहा है। कानपुर और अलीगढ़ में भी काम हो रहा है। दुनिया के तमाम देशों को भी आपूर्ति कर रहे हैं। सशक्त सेना ही एक सुरक्षित और संप्रभु राष्ट्र का सपना साकार कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि देश को पहला सैनिक स्कूल यूपी ने 1960 में दिया था। पांचवे नए सैनिक स्कूल को गोरखपुर में बना रहे हैं। उत्तर प्रदेश ने 16 सैनिक स्कूल का प्रस्ताव दिया गय है। जबकि देश में कुल 100 स्कूल बनेंगे। बालिकाओं के लिए वृन्दावन में सैनिक स्कूल बनाया गया है। यह अपनी तरह का पहला स्कूल है। 21 वीं सदी की चुनौतियों के अनुरूप राजकीय रक्षा विश्वविद्यालय का परिसर लखनऊ में शकुंतला देवी विवि में चल रहा है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...