back to top

गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने जमा किया अपना एसआईआर फॉर्म

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के लिए अपना फॉर्म भरा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में यह फॉर्म भरा।

आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र में झूलेलाल मंदिर के पास कन्या प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 223 के पंजीकृत मतदाता हैं। वह वर्तमान में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म भरा। केंद्रीय निर्वाचन आयोग चार नवंबर से चार दिसंबर तक मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है।

इस अभियान के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री को एसआईआर फॉर्म सौंपा। इसे भरने के बाद मुख्यमंत्री ने भरा हुआ फॉर्म बीएलओ को लौटा दिया।

इस प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, सदर तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महानगर इकाई के संयोजक राजेश गुप्ता, स्थानीय पार्षद और नगर निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष पवन त्रिपाठी और गोरखपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य दुर्गेश बजाज मौजूद थे। निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एसआईआर का दूसरा चरण चार नवंबर को शुरू हुआ और यह चार दिसंबर तक चलेगा। यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़, गोवा, जरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में जारी है।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...