back to top

सीएम ने बुंदेलखंड में 2185 करोड़ के जल जीवन मिशन की दी सौगात

  • बुंदेलखंड को कोई विकास और जल से वंचित नहीं कर सकता : योगी

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने जल जीवन मिशन, उत्तर प्रदेश (हर-घर-जल) के अंतर्गत पहले चरण में बुंदेलखंड में 2185 करोड़ रुपये की 12 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब बुंदेलखंड, भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के नेतृत्व में कार्य कर रहा है।

अब इसे विकास और शुद्ध पेयजल से भी कोई वंचित नहीं कर सकता है। सीएम योगी ने कहा कि देश के जल जीवन मिशन का पहला केंद्र बिंदु यह बुंदेलखंड क्षेत्र बन रहा है, जो कभी सूखे के लिए अभिशप्त माना जाता था। सीएम योगी ने कहा कि सर्वे का कार्य प्रारम्भ करने के साथ ही हमारे सामने यह लक्ष्य था कि जो कार्य योजना बने, वह ऐसी हो कि कार्यदायी संस्था अगले दस वर्षों तक ग्राम पंचायत के साथ मिलकर उसके मेंटिनेंस की जिम्मेदारी भी उठा सके।

 बुंदेलखंड पाइप पेयजल योजना का प्रारम्भ होने जा रहा कार्य

सीएम योगी ने कहा कि फरवरी, 2019 में प्रधानमंत्री ने झांसी में ‘बुंदेलखंड पाइप पेयजल योजना‘ का शिलान्यास किया था। इस दौरान हमने पूरे बुंदेलखंड में 4,513 राजस्व ग्रामों में सर्वे का कार्य किया था। सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड पाइप पेयजल योजना‘ का कार्य प्रारम्भ होने जा रहा है। आगामी दो वर्षों में हर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री मोदी की ‘हर घर जल‘ योजना को साकार करने हेतु कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए आपके बीच उपस्थित हुए हैं।

67 लाख ग्रामीण आबादी को उपलब्ध कराया जाएगा पानी

10,131.92 करोड़ रुपये की इस योजना से बुंदेलखंड की 67 लाख ग्रामीण आबादी को नलों के जरिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में यह योजना चार चरणों में पूरी की जानी है। इसके पहले चरण की शुरुआत बुंदेलखंड से हुई है। योजना के तहत बुंदेलखंड के सातों जिलों के 3622 राजस्व गांवों की लगभग 67 लाख आबादी को 479 योजनाओं के अंतर्गत पाइप पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

559 राजस्व ग्रामों की 9,87,689 आबादी को मिलेगा लाभ

झांसी में 1627.94 करोड़ की लागत वाली 10 योजनाएं सतही स्रोत (सरफेस वाटर) पर आधारित होंगी, जिनका लाभ 644 राजस्व गांवों की 11,42,249 लोगों मिलेगा। ललितपुर में 1623.47 करोड़ की लागत वाली 16 सर.फेस वॉटर रिसोर्स और 12 भूजल (ग्राउंड वाटर) आधारित ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसका लाभ 559 राजस्व ग्रामों की 9,87,689 आबादी को मिलेगा। महोबा में 1219.74 करोड़ की लागत से 364 राजस्व ग्रामों के 6,68,660 लोग लाभान्वित होंगे। इस योजना के साकार होने के बाद बुंदेलखंड में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। ग्रामीण आबादी की हैंडपंप, कुओं पर निर्भरता खत्म होगी।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...