back to top

चिराग मिले तेजस्वी से, पिता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने का न्योता दिया

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात कर अपने पिता और लोजपा संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा, जैसा कि चिराग कह रहे हैं, उनका कल दिल्ली में लालू यादव से मिलने का कार्यक्रम है। यदि उनका स्वास्थ्य अनुमति देता है तो वह रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए पटना भी आ सकते हैं। चिराग ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस द्वारा लोजपा के अन्य सांसदों के साथ मिलकर उन्हें पार्टी में दरकिनार कर दिए जाने के बाद, तेजस्वी के साथ आने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि इस मुलाकात के राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिये।

 

राजद नेता तेजस्वी ने कहा, जब लालू जी ने खुद यह इच्छा व्यक्त की है कि हम दोनों एक साथ आएं तो मेरे कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। बिहार के जमुई लोकसभा क्षेत्र से सांसद चिराग ने कहा, मेरे और तेजस्वी भाई के बीच आज की बैठक का राजनीति से कोई लेना.देना नहीं है। अगर मेरे पिता जीवित होते तो वे निश्चित रूप से लालू जी और उनके परिवार को मेरे परिवार में होने वाले किसी भी समारोह का हिस्सा बनाना पसंद करते। मैं सिर्फ परंपरा को आगे बढ़ा रहा हूं।
चिराग से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निमंत्रण दिया है, उन्होंने कहा, मैंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है। चिराग नीतीश का लगातार विरोध करते रहे हैं।

 

लोजपा नेता ने यह भी कहा उनसे मिलने का समय मिलना, खासकर जब मेरा मामला हो, कठिन प्रतीत होता है। ऐसे अवसरों पर लोगों से मिलने के लिए कुछ समय निकालने में संकोच नहीं करना चाहिए। रामविलास पासवान की पुण्यतिथि 12 सितंबर को है। चिराग ने मंगलवार को इस अवसर के लिए छपे निमंत्रण कार्ड के स्क्रीनशॉट साझा किए थे। निमंत्रण कार्ड पर पारस और चचेरे भाई प्रिंस राज के नाम भी हैं जिन्होंने चिराग से मुंह मोड़ लिया है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...