back to top

स्पष्ट संदेश नहीं दिया तो चीन फायदा उठाएगा : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में चीन द्वारा गांव बसाने के दावे वाली खबरों को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर चीन को स्पष्ट संदेश नहीं दिया गया तो वह फायदा उठाएगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, चीन हिंदुस्तान की कमजोरी को देख रहा है और समझ रहा है।

चीन के पास स्पष्ट रणनीतिक नजरिया है और वह दुनिया को अपने हिसाब से आकार देना चाहता है। लेकिन हिंदुस्तान के पास कोई स्पष्ट रणनीति नहीं है। चीन ने पहले डोकलाम और दूसरी बार लद्दाख में परखा है। वह परख रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा, अगर चीन को स्पष्ट संदेश नहीं दिया और अगर स्पष्ट रणनीति नहीं बनाई तो चीन चुप नहीं बैठेगा और इसका फायदा उठाएगा। जब फायदा उठाएगा तो हमें नुकसान हो जाएगा और नुकसान को नहीं रोक पाएंगे।

राहुल गांधी ने सरकार पर कटाक्ष किया, चीन आपकी सीमा में आ गया है और आपको लगता है कि तूतू-मैंमैं और इवेंट मैनेजमेंट करके निपट लोगे। आप मेरे बारे में कुछ भी कहो, लेकिन आपका काम देश की रक्षा करना है जो आप कर नहीं रहे हो। उन्होंने कहा, मैं विपक्ष का नेता हूं और मैं जहां भी गलत देखूंगा वो बोलूंगा। इससे पहले, उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, उनका वादा याद करिए- मैं देश झुकने नहीं दूंगा।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया, मोदी जी, वो 56 इंच का सीना कहां है ? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भी सोमवार को इस मामले पर सरकार से जवाब मांगा था। खबरों के मुताबिक, चीन ने अरुणाचल प्रदेश में एक नया गांव बसाया है, जहां लगभग 100 से अधिक घर बने हुए दिखाई दे रहे हैं। 1 नवंबर, 2020 को उपग्रह के माध्यम से ली गई इन तस्वीरों से पुष्टि हुई है कि यह गांव भारत की सीमा के 4.5 किलोमीटर अंदर बना हुआ है।

इन खबरों पर सतर्कतापूर्वक प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने सोमवार को कहा कि वह देश की सुरक्षा पर असर डालने वाले समस्त घटनाक्रमों पर लगातार नजर रखता है और अपनी संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने अपने नागरिकों की आजीविका को उन्नत बनाने के लिए सड़कों और पुलों समेत सीमा पर अवसरंचना के निर्माण को तेज कर दिया है।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...