back to top

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चों का किया गया गलत इलाज, न्यायाधीश करें जांच : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पिछले एक साल के दौरान दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चों का गलत इलाज किए जाने का आरोप लगाते हुए इस मामले की किसी सेवारत न्यायाधीश से जांच कराए जाने की मांग की है।

अखिलेश ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जनवरी 2019 से अक्टूबर 2019 तक तकरीबन 1800 बच्चों के खून की जांच से पता लगा कि वे दिमागी बुखार से पीड़ित थे लेकिन सरकार ने आंकड़े ठीक रखने के लिए इस संख्या को मात्र 500 ही बताया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की मंशा के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन बच्चों के दिमागी बुखार को एक्यूट फीवर इलनेसे का नाम देकर उन्हें गलत दवा दी। उन्होंने कहा कि जहां तक उन्हें जानकारी है, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पिछले साल जनवरी से अक्टूबर तक करीब 1500 बच्चे मर चुके हैं।

अखिलेश ने कहा कि सपा की मांग है कि सरकार की इस घिनौनी साजिश और अमानवीय हरकत की उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय के किसी किसी सेवारत न्यायधीश की अगुवाई में डॉक्टरों के एक पैनल से जांच कराई जाए। उन्होंने इस मौके पर उन बच्चों के खून की कथित जांच रिपोर्ट भी पेश की और कहा कि इस जांच से पता लग जाता है कि किस बच्चे को दिमागी बुखार है और किसे नहीं। इसी रिपोर्ट के आधार पर वह यह दावा कर रहे हैं।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में दिमागी बुखार से मरने वाले बच्चों के परिजन को 25 हजार रुपए और इस रोग के कारण विकलांग हुए बच्चों को 50 हजार रुपए देने की योजना शुरू की थी। वर्ष 2012 में दोबारा सपा की सरकार बनने पर यह सहायता राशि दोगुनी की गई थी लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वह सहायता बंद कर दी है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...