back to top

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने को बच्चों ने बनाई बाल सेना

लखनऊ। कोरोना वायरस संकट के दौर में बच्चों ने भी साफ सफाई और लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है और इसके लिए बनाई गई उनकी बाल सेना नवाबों के शहर लखनऊ में चर्चा का विषय बनी हुई है। राजधानी के पुराने लखनऊ, गोमती नगर और अलीगंज क्षेत्र में स्कूली बच्चों ने अपनी ही परिकल्पना के आधार पर बाल सेना बनाई है और यह बाल सेना ना सिर्फ अपनी बचत का धन लोगों की मदद के लिए दे रही है बल्कि इस बीमारी से बचने के रचनात्मक उपाय भी बता रही है।

अपने-अपने घरों की छतों पर बाल सेना का शाम को मजमा लगता है और एक छत से दूसरी छत तक कोरोना से बचाव के संदेश पहुंचते हैं। क्या कुछ नया टीवी पर देखा… क्या सुना ….और क्या नई बात सामने आई… ये अनुभव वे आपस में साझा करते हैं। चौक क्षेत्र के शौर्य शुक्ला ने भाषा को बताया, हमने अपनी गुल्लक का पूरा पैसा पूल कर क्षेत्र में सक्रिय उन सामाजिक एवं सरकारी संगठनों को दे दिया है, जो लॉकडाउन के समय लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा, मेरे घर के पास झुग्गी बस्ती है और अपने घर की छत से मैं वहां के बच्चों से इंटरैक्ट कर लेता हूं। मैं उन्हें बताता हूं कि मास्क लगाने के क्या फायदे हैं, हाथ को साबुन से कैसे साफ करना है और सोशल डिस्टेंसिंग किस तरह की जानी है। कोरोना के खिलाफ जंग में हम भी छोटे सिपाही हैं। कपूरथला कांप्लेक्स, अलीगंज के निकट रहने वाले तेजस्वी पाठक बताते हैं, हमने कॉमिक्स और कार्टून के एपिसोड तथा पुराने समय की कहानियों में पढ़ा कि कैसे पहले के समय में लोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति और फिर तीसरे व्यक्ति से पूरे गांव या जंगल तक खबर को पहुंचाते थे।

कमोबेश उसी तर्ज पर बाल सेना काम कर रही है। शौर्य के पिता जे के शुक्ला ने बताया कि बच्चों ने खुद ही मिलकर इस अवधारणा पर काम किया है। उन्होंने बताया कि बच्चे आसपास के लोगों को साफ सफाई का संदेश दे रहे हैं। वह खुद सुबह सुबह अपने घर के सामने की सड़क साफ करते हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आसपास के बच्चों को इसके लिए प्रेरित करते हैं।

गोमती नगर विवेक खंड में सुबह का मंजर बहुत निराला होता है। बच्चे अपने स्कूल की प्रार्थना गाते गुनगुनाते सफाई के काम में जुट जाते हैं। खास बात ये है कि सभी बच्चों के चेहरे पर मास्क होता है और सफाई के बाद वे हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ करते हैं। एक सवाल पर स्थानीय स्कूली छात्र अनुभव गुप्ता ने बताया कि आपस में सभी दोस्तों ने फोन पर बात कर इस आइडिया पर काम किया है। बहरहाल बच्चों की इस सोच और कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा काफी तारीफ हो रही है।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

‘अंगूरदाना आम’ स्वाद में दशहरी को दे रहा टक्कर

लखनऊ। अंगूर तो आपने खूब खाए होंगे लेकिन अंगूर के आकार का आम क्या देखा है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि इस...

पुरुषोत्तम माह खत्म, 12 जुलाई तक विवाह के लिए 17 शुभ मुहूर्त

19 जून से 4 जुलाई तक विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्धलखनऊ। पुरुषोत्तम माह के चलते करीब एक माह से शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों...

‘जश्न-ए-नाच’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

जश्न-ए-नाच राय उमानाथ बली में आयोजितलखनऊ। रिदम डिवाइन इंस्टीट्यूट ने सफलतापूर्वक अपना 22वां समर कैंप शोकेस, एलिस्टेयर 2026 -जश्न-ए-नाच राय उमानाथ बली में आयोजित...

नन्हे कलाकारों ने मोहा मन, बच्चों में दिखा आत्मविश्वास

स्टारडस्ट : व्हेयर ड्रिम्स टेक सेंटर स्टेज में बच्चों ने दिखाई प्रतिभालखनऊ। शुक्रवार को ताल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बौद्ध शोध संस्थान के सभागार में...

प्रभु श्री राम को देखना किसी उत्सव से कम नहीं होता : कनु पटेल

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्या का समापनलखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कलापत्रिका एवं जेबीएनएसएस अयोध्या द्वारा 15 से 19 जून तक संयुक्त...

युवापीढ़ी को प्राचीन भारतीय संस्कृति के साथ जोड़ें

जिनवाणी गौरव दिवस विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजनलखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग उ.प्र.) एवं इन्दिरा नगर दिगम्बर जैन...