back to top

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य प्रदेश के कार्मिकों को तकनीकी, व्यावहारिक एवं कार्यात्मक रूप से दक्ष बनाना है। उन्होंने प्रदेश को देश में सर्वाधिक एआई दक्ष बैज धारकों एवं कर्मयोगी उत्कर्ष बैज धारकों वाला राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

मुख्य सचिव ने शुक्रवार को मिशन कर्मयोगी की समीक्षा बैठक में कहा कि कर्मयोगी पोर्टल पर निष्क्रिय कर्मियों को सक्रिय करने का अभियान चलाएं। प्रत्येक विभाग से लेकर जिला स्तर तक नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, समन्वय व सतत निगरानी के लिए उत्तरदायी होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपयोगकर्ता की ओर से न्यूनतम चार घंटे की लर्निंग अनिवार्य रूप से पूरी की जाए, इसमें कम से कम एक घंटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित कोर्स करें।

उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी दैनिक प्रगति रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश प्रशासनिक अकादमी एवं कार्मिक विभाग को भेजेंगे। विभागीय व जमीनी स्तर पर भारतीय ज्ञान प्रणाली, प्रौद्योगिकी, शासन सुधार आदि विषयों पर नियमित वेबिनार, समूह चर्चा एवं पैनल चर्चा आयोजित किए जाएं। उन्होंने बताया कि 2 से 8 अप्रैल तक साधना सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी कर्मचारियों को पोर्टल पर चार घंटे का अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा करना होगा।

RELATED ARTICLES

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई बोले-होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स मगर सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य है

तेहरान। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां...

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार, बोले- अद्भुत कारीगरी

आगरा। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने...

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर...

ईद-उल-अजहा : पुराने लखनऊ में रौनक, खरीदारी को निकलीं महिलाएं

लखनऊ। बकरीद के मौके को लेकर पुराने लखनऊ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चौक और नक्खास जैसे व्यस्त इलाकों...

लखनऊ में निकाला गया विशाल मौन जुलूस

जैन साध्वियों की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जैन समाज में भारी आक्रोशप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसीपी को सौंपा ज्ञापन, उच्च...

एक परिवार में टूटते हुए संबंधों की कहानी है ‘कांच के खिलौने’

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आगाजलखनऊ। परिवार के टूटते हुए सबंधों, युवा महत्वकांक्षाओं को रेखाकिंत करता काँच के खिलौने...

शहर की साहित्यिक प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजनलखनऊ। हिंदी संस्थान में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित इस समारोह में साहित्यकारों और प्रबुद्ध...

कला, संवेदना और समर्पण के प्रतीक थे राजीव मिश्र

वाश चित्रकार राजीव मिश्र की प्रथम पुण्यस्मृति पर कला प्रदर्शनी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया प्रदेश के कला और कलाकारों के संवर्धन के...