back to top

पं. दीनदयाल जन्मोत्सव मेला का 11 अक्टूबर को उदघाटन करेगें मुख्यमंत्री योगी

मधुसूदन शर्मा/मथुरा। दीनदयाल धाम (फरह)। भारत माता के अमर सपूत एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता महामनीषी पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के पावन जन्मदिवस आश्विन कृष्णा त्रयोदशी संवत् 2080 तदनुसार 12 अक्टूबर के शुभ अवसर पर चार दिवसीय जन्मोत्सव मेला समारोह 11, 12, 13 एवं 14 अक्टूबर को दीनदयाल धाम में उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा।

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं इन्द्रेश अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जन्मोत्सव समारोह का शुभारम्भ हवन के साथ 11 अक्टूबर को और समापन 14 अक्टूबर की देर रात्रि संस्कृति विभाग उ.प्र. के सौजन्स से विभिन्न प्रांतों की संस्कृति पर आधारित लोक कला एवं रासलीला के साथ होगा।

यह जानकारी पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति अध्यक्ष एडवोकेट सोहन लाल शर्मा ने रविवार को पं० दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या इटर कॉलेज दीनदयाल धाम फरह में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय जन्मोत्सव मेला का शुभारम्भ 11 अक्टूबर को प्रातः 8:30 बजे से दीनदयाल धाम राधाकृष्ण मंदिर पर सामूहिक हवन के साथ होगा। प्रातः 9 बजे प्रदर्शनी स्थल पर रंगोली प्रतियोगिता और लोकगायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रातः 10 बजे से योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मेला का उद्घाटन कर विराट किसान संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। सायं को शिशु विद्यार्थियों का रंगमंचीय कार्यक्रम और रात्रि में रसिया दंगल होगा।

समिति मंत्री मनीष अग्रवाल ने बताया कि पंडित जी का जन्मोत्सव हिंदू सनातन संस्कृति के अनुसार आश्विन कृष्ण त्रयोदशी संवत् 2080 तद्नुसार 12 अक्टूबर को स्मारक भवन में हवन व बधाई गीत के साथ प्रातः 8 बजे से मनाया जाएगा। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और लोक गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अपरान्ह एक बजे से एकात्म मानववाद विषय पर गोष्ठी होगी, इसमें मुख्य अतिथि इन्द्रेश, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होंगे। सायं 3 बजे से कुश्ती दंगल होगा, जिसमें मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत बाजपेई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी होंगे। सायं 7 बजे से नवोदय कवि सम्मेलन और रात्रि 8 बजे से संस्कृति विभाग उ.प्र. के सौजन्य से कवित्री सम्मेलन होगा। इसमें मुख्य अतिथि जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश होंगे।

कोषाध्यक्ष नरेन्द्र पाठक ने बताया कि तीसरे दिन 13 अक्टूबर को प्रातः दीनदयाल कामधेनु गौशाला में गौपूजन होगा और भगवान श्रीराम स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता होगी। प्रातः 10 बजे से पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पर विचार राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी पं0 दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान डॉ० भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा में होगी। बृज श्रीसम्मान समारोह अपरान्ह एक बजे से, भारतीय लोकगीत प्रतियोगिता दो बजे से और विराट कुश्ती दंगल होगा। सायं सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम के अर्न्तगत रास, चरकुला, मयूर नृत्य आदि कार्यक्रम होंगें। रात्रि 9 बजे से इको फ्रैंडली आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगी और रात्रि में जिकड़ी भजन होंगे।

स्मारक समिति निदेशक सोनपाल ने बताया कि मेला समापन के दिन 14 अक्टूबर प्रातः मेधावी छात्र सम्मान और एक बजे से रोजगार भारती के प्रकल्प एवं प्रशिक्षण स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि डॉ० हरीश रौतेला प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होंगे। इसी दिन सायं 3:30 बजे से राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका विषय पर मुख्य अतिथि बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री उ.प्र. 300 चिकित्सकों को सम्बोधित करेंगे। मेला का समापन समारोह सायं 5:30 बजे से मुख्य पण्डाल में होगा।

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मेला में सहयोगी संस्थाओं, स्टॉल धारकों, कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी एवं विजेताओं को सम्मानित करेंगे। देर रात्रि संस्कृति विभाग उ.प्र. द्वारा विभिन्न प्रांतों की संस्कृति पर आधारित भारतीय लोक कला एवं रासलीला का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। महोत्सव समिति प्रचार प्रमुख मुकेश शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव मेला समारोह में खान-पान की दुकानें, झूला, हुनर हाट, एक जिला- एक उत्पाद, जैविक खाद बनाना और कृषि प्रदर्शनी मेला का खास आकर्षण होंगे। जन्मोत्सव पर दीनदयाल धाम में जगह- जगह दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे।

इस अवसर पर संरक्षक अशोक टैंटीवाल, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, नीरज कुमार गर्ग, योगेश आवा, आशीष पराशर, राज दर्शन पचौरी, बृजेंद्र नागर, सुरेश तरकर आदि समिति पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...