back to top

मुख्यमंत्री ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय मेला के पोस्टर का विमोचन

संवाददाता मधुसूदन शर्मा, मथुरा। दीनदयाल धाम (फरह)। भारत माता के अमर सपूत, एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता, महामनीषी, महान दार्शनिक एवं आदर्श राजनेता पं० दीनदयाल उपाध्याय के पावन जन्मदिवस आश्विन कृष्ण त्रयोदशी संवत् 2080 तदनुसार 12 अक्तूबर के अवसर पर इस बार चार दिनी जन्मोत्सव समारोह 11, 12, 13 एवं 14 अक्तूबर, 2023 को दीनदयाल धाम में उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया है। मुख्यमंत्री 11 अक्तूबर को मेला का उदघाटन कर विराट किसान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि रहेंगे।

विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी पं० दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर चार दिनी मेला 11 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक दीनदयाल धाम फरह में आयोजित होगा। गत दिवस पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति और पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति पदाधिकरियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कार्यालय कालीदास मार्ग लखनऊ में भेंट कर मुख्यमंत्री को पं० दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव में आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंडित जी के जन्मोत्सव पर आयोजित चार दिवसीय मेला के कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने मेला में आने का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर मेला में आने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मण्डल में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति मंत्री मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष राकेश गर्ग एवं कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति के अध्यक्ष मधुसूदन दादू एवं मंत्री केशव प्रसद शर्मा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...