back to top

मुख्यमंत्री ने अर्जुन सहायक परियोजना का किया निरीक्षण, कहा-अब बुंदेलखण्ड की धरती उगलेगी सोना

महोबा/ चित्रकूट । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बुंदेलखंड की धरती आने वाले दिनों में सोना उगलेगी। इस दिशा में अर्जुन सहायक परियोजना की बड़ी भूमिका होगी। बुंदेलखंड को जिस विकास की आस थी उसे वह हक मिलना ही चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महोबा जनपद में अर्जुन सहायक परियोजना के लहचूरा बांध का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2600 करोड़ रुपये की लागत वाली अर्जुन सहायक परियोजना से महोबा, हमीरपुर और बांदा जिले के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। एक-दो माह में इस परियोजना को पूर्ण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका लोकार्पण कराया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि धसान नदी पर बनी इस परियोजना से महोबा, बांदा और हमीरपुर के 168 गांवों के 1.5 लाख किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। चार लाख लोगों को शुद्ध पेयजल मिलना सुनिश्चित होगा। 15000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को धर्मनगरी चित्रकूट में रसिन बांध परियोजना एवं चिल्लीमल पंप नहर परियोजना का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि इन परियोजनाओं से 5000 हेक्टेयर भूमि को जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। दोनों परियोजनाएं यहां की धरती से सोना उगलवाने का कार्य करेंगी।

अब यहां के किसान दो से तीन फसल भी ले सकेंगे। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि आप ड्रिप इरिगेशन से जुड़िए ताकि आपकी 5000 हेक्टेयर फसल 15000 हेक्टेयर में बदल जाए। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के माध्यम से रोड की शानदार कनेक्टिविटी मिलेगी तो जल्द ही हम यहां से हवाई सेवा भी शुरू करने जा रहे हैं। अब यहां की प्राकृतिक संसाधनों का माफिया दोहन नहीं करने पाएंगे। यहां का पैसा यहीं के विकास पर खर्च होगा। त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा था “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।”

आज इसके दर्शन करने हो तो बुंदेलखंड इसका साक्षात उदाहरण है। हमारी सरकार बुंदेलखंड को भगवान श्रीराम के भाव के अनुरूप स्वर्ग जैसा बनाने का कार्य कर रही है। चार वर्षों में चित्रकूट में धार्मिक पर्यटन के विकास का कार्य किसी से छुपा नहीं है। पूरे बुंदेलखंड में सर्वत्र कुछ ना कुछ परिवर्तन दिखाई दे रहा है। चित्रकूट को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। आने वाले दिनों में दिल्ली की दूरी 5.30 से 6 घंटे में पूरी की जा सकेगी।

हर जिले में औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं, इससे नौजवानों को व्यापक रोजगार मिलेगा। बुंदेलखंड के डिफेंस कॉरिडोर में बनने वाली तोप और फाइटर प्लेन दुश्मन की छाती पर मूंग दलने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि जिस इस धरती ने लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया, वहां के लोग भ्रष्टाचार के साए में जीने को मजबूर थे। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में कोल जाति के लोगों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वनटांगिया और थारू लोगों को मकान की सुविधा दी गई है उसी प्रकार की सुविधा यहां के कोल जाति के लोगों को भी दी जाएगी। महोबा में सीएम योगी ने कहा कि नदी भारत की संस्कृति व परंपरा व जल के पवित्र स्रोत का आधार रही है। हर नदी को मां का संबोधन देकर गंगा मैया की तरह हमने पूजा है। देशकाल व परिस्थिति के अनुरूप एक एक बूंद जल का नियोजन होना चाहिए था लेकिन आजादी के बाद तत्कालीन सरकारों ने इसे लेकर कोई प्रयास नहीं किया। कुछ योजना बनी भी तो धन की कमी आड़े आ गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आभारी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कि उन्होंने पीएम कृषि सिंचाई योजना के साथ ही किसी भी परियोजना में धन की कमी नही होने दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महोबा से मेरा विशेष लगाव है। यह वीरभूमि है, आस्था की भूमि है। यहां की कई विशेषताएं हमें आध्यात्मिक और ऐतिहासिक परंपराओं से जोड़ती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश सरकार यहां तेजी से विकास कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने यहां के 168 गांव को सिंचाई की सुविधा से तथा चार लाख लोगों को पेयजल की सुविधा से वंचित कर रखा था। यहां की योजनाएं कई सालों से लंबित पड़ी थीं। अब हम इस क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर कई स्तर पर कार्य कर रहे हैं। बुंदेलखंड को एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर और जल जीवन मिशन जैसी परियोजनाएं नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थानीय नौजवानों को प्लंबिंग की ट्रेनिंग देने की कार्ययोजना बनाएं।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...