back to top

गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनीं

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान लोगों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि हर शिकायत का तत्काल और प्रभावी समाधान किया जाएगा।एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन ऑडिटोरियम में करीब 200 लोगों से बातचीत की और वहां मौजूद अधिकारियों को हर शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से स्थायी समाधान निकालने का निर्देश दिया। वहां मौजूद लोगों में महिलाओं की संख्या अधिक थी।आदित्यनाथ ने वहां मौजूद लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा,चिंता न करें। हम हर समस्या का समाधान निकालेंगे। हर शिकायत पर प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोई भी परेशान न हो, क्योंकि सरकार अपने सामने उठाए गए सभी मुद्दों का हल निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने जमीन हड़पने से जुड़ी शिकायतों को भी गंभीरता से लिया है।अधिकारियों को सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रभावशाली लोगों या माफिया द्वारा गरीबों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिया,अगर कोई किसी गरीब व्यक्ति की ज़मीन हड़पने की कोशिश करता है, तो उसे कानून के मुताबिक सबक सिखाया जाना चाहिए।बातचीत के दौरान,आंबेडकरनगर की एक महिला ने शिकायत की कि उसका बच्चा अपनी साइकिल के साथ लापता हो गया है।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मामले को पूरी संवेदनशीलता से संभालने और बच्चे का पता लगाने के लिए तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया।कई लोगों ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद भी मांगी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उन्हें मदद का भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

छात्र आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन – छात्रों की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे

रांची। झारखंड में छात्रों के आंदोलन की गूंज शुक्रवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी सुनाई दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही...

‘कबीर सिंह’ मेरी पहली फिल्म समझते हैं : कियारा आडवाणी

मुंबई। आज कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। बड़े बैनर, करोड़ों की फिल्में और देशभर में करोड़ों प्रशंसक...

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो प्रसारित करने के आरोप में...