back to top

भू-राजनीति के स्वभाव में बदलाव, संयमित वार्ता की है आवश्यकता : जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वैश्विक स्तर पर भू-राजनीति के बदलते आयाम पर सोमवार को कहा कि कारोबार, राजनीति एवं रणनीति के साथ विचारधाराओं, पहचान एवं इतिहास के घालमेल के खराब परिणाम निकलने की आशंका है।

जयशंकर ने एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हालिया वर्षों में वैश्विक वार्ताओं में योगदान देने और अंतराष्ट्रीय परिणामों पर असर डालने की भारत की क्षमता बढ़ी है। मंत्री ने कहा कि भारत ने उस वक्त संचार (कनेक्टिविटी) संबंधी चर्चा को अहम आकार दिया जब पूरी दुनिया इसे लेकर संशय में थी और उसे कई परियोजनाओं से पुष्ट किया।

जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का एकनिष्ठ अभियान इस मुद्दे को जी-20 समेत अहम विश्व मंचों पर केंद्र में लेकर आया। उन्होंने कहा, जहां तक समुद्री सुरक्षा की बात है तो भारत हिंद महासागर में एक अहम भागीदार के रूप में सामने आया है। विदेश मंत्री ने वैश्विक स्तर पर अहम चुनौतियों की बात करते हुए कहा कि वैश्वीकरण के लाभ का गुणगान करने वाली पीढ़ी के बाद दुनिया अब कई मामलों पर ध्रुवीकृत बहस का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा, न केवल परिदृश्य अधिक मुश्किल हो गया है बल्कि हितों का जुड़ाव भी चुनौती का सामना कर रहा है। केवल देशों के बीच ही प्रतिद्वंद्वता नहीं है, बल्कि उनके भीतर भी प्रतिद्वंद्वता है जो पुरानी व्यवस्था एवं उभरती व्यवस्था के बीच तनाव को दर्शाती है। जयशंकर ने कहा, जब कारोबार, राजनीति एवं रणनीति के साथ विचारधाराओं, पहचान एवं इतिहास को मिलाया जाता है तो एक खबरनाक मिश्रण (कॉकटेल) तैयार हो सकता है, लेकिन इस समय संयमित वार्ता करने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...

रश्मिरथी पर्व में गूंजे विवेकानंद के विचार, युवाओं को मिला प्रेरक संदेश

सांस्कृतिक भारत निर्माण पर परिसंवाद, नाट्य मंचन बना आकर्षण का केंद्र पानी पंचायत पुस्तक का विमोचन, जल संरक्षण पर दिया गया जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश की...

बड़े मंगल के कारण विश्व में लखनऊ की विशिष्ट पहचान :बंसल

स्वच्छ और हरित प्लास्टिक मुक्त भंडारे लगाएं, बढ़ाएं मंगल का मान लखनऊ। 5 मई से प्रारंभ होने वाले ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलों पर आयोजित...

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...